• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहजहांपुर में डबल लेन रामगंगा पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
08/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, शाहजहांपुर
0
Ramganga Bridge

Ramganga Bridge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को कनेक्टिविटी के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार शाहजहांपुर डबल लेन युक्त रामगंगा पुल (Ramganga Bridge) के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है। कोलाघाट तहसील में रामगंगा व बैगुल नदी पर इस नए पुल का निर्माण किया जाएगा और इस कार्य को 137.02 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नए पुल का निर्माण पुराने पुल के समीप ही किया जाएगा जिससे स्टेट हाइवे 163 पर यातायात सुगम होगा तथा जलालाबाद-शमशाबाद-मोहम्मदाबाद-सौरिख-बिधूना मार्ग पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस कार्य को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा पूरा किया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

200 मीटर के 2 कनेक्टिंग रोड्स से जुड़ा होगा रामगंगा पुल (Ramganga Bridge)

रामगंगा पुल (Ramganga Bridge) के निर्माण के लिए सीएम योगी के मार्गदर्शन में एक कार्ययोजना तैयार की गई है जिस पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कार्य शुरू हो गया है। योजना के अनुसार, यह पुल 1802.14 मीटर लंबा और डबल लेन बेस्ड होगा जिसे पहुंच मार्गों के जरिए कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 2,202.14 मीटर क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा जिसमें 200 मीटर के दो कनेक्टिंग रोड समेत सुरक्षात्मक कार्यों को पूरा किया जाना निर्धारित है।

24 महीने में निर्माण कार्यों को पूरा करने पर फोकस

डबल लेन पुल व कनेक्टिंग रोड्स के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), आर्किटेक्चरल डिजाइन समेत प्रारंभिक चरण की रिपोर्ट निर्धारण प्रक्रिया विभाग में शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इन सभी निर्माण व विकास कार्य को पूरा करने के लिए 24 महीने की अवधि निर्धारित की गई है।

इसी के साथ, देवरिया के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केरवनिया घाट के समीप खनुआ नदी पर डबल लेन पुल के निर्माण व विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने पर फोकस किया जा रहा है। यहां भी कनेक्टिंग रोड्स के निर्माण व सुरक्षा कार्यों की पूर्ति का कार्य पूरा किया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

लाड़ली के साथ पहली बार दिखें दीपिका-रणवीर, वीडियो वायरल

Next Post

यूपीएससी ने जारी किया नया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें नई डेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
Next Post
UPPSC

यूपीएससी ने जारी किया नया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें नई डेट

यह भी पढ़ें

murder

अवैध सम्बन्धों से परेशान पत्नी ने पुत्री के साथ मिलकर पति को मार डाला

05/09/2022
anurag kashyap

अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, कल की जाएगी पूछताछ

30/09/2020
liquor

ढाई करोड़ की देशी-विदेशी शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version