• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट पर बेटे ने दी अंतिम विदाई

Desk by Desk
17/08/2020
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
चेतन चौहान का अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट पर बेटे ने दी अंतिम विदाई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री चेतन चौहान का अंतिम संस्कार यहां मूसलाधार बारिश के बीच गंगा तट पर स्थित बृज घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया।

श्री चौहान का रविवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न से आये उनके इकलौते पुत्र विनायक ने पिता को शाम चार बजकर 12 मिनट पर मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी संगीता और कुछ नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा अमरोहा संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक,अधिकारी और बड़ी संख्या में उनके युवा प्रशंसक मौजूद थे। अंतिम संस्कार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन किया गया।

दूसरी तिमाही में मकानों की कीमत ऊंचे पायदान पर, दिल्ली ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

अमरोहा से करीब 25 किमी दूर दिल्ली रोड पर गढ़ गंगा स्थित घाट पर क्रिकेट सितारे का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजकर 26 मिनट पर लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहले से मौजूद उनके प्रशंसकों ने दूर से ही अपने चहेते नेता और खिलाड़ी को अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान घाट पर पूर्णत: शांति छायी रही हालांकि मुखाग्नि के समय चेतन चौहान अमर रहें के गगनभेदी नारे प्रशंसकों ने लगाये।

मुखाग्नि से पहले स्थानीय नेताओं,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और रिश्तेदारों ने पार्थिव शरीर के पास लगाये गये उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे किये और मातमी धुन बजायी।

कंगना रनौत की मां ने सुरक्षा के लिए करवाया महामृत्युंजय जाप

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को कोरोना संक्रमण के चलते पिछली 11 जुलाई को लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां किडनी में संक्रमण के चलते उन्हे गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद रविवार शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।

खेल और राजनीतिक जगत की हस्तियों ने श्री चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री चौहान अमरोहा संसदीय सीट से दो बार विजयी हुये थे जबकि 2017 के विधानसभा में उन्होने अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर विजय हासिल की थी। श्री चौहान योगी मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य है जिनकी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मृत्यु हुयी है। इससे पहले प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण की दो अगस्त को कोरोना के कारण मृत्यु हो गयी थी।

Tags: 24ghante online.comChetan Chauhan merges in Panchatattvafinal farewell to Chetan Chauhantribute to Chetan ChauhanUP cabinet minister Chetan Choohayaan diesचेतन चौहान की अंतिम विदाईचेतन चौहान को श्रद्धांजलिपंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहानयूपी केबिनेट मंत्री चेतन छूयाहन का निधन
Previous Post

केरल के वरिष्ठ पत्रकार एन जे नायर का हार्ट अटैक से निधन

Next Post

फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन कोई बढ़ोतरी नहीं

13/12/2020
Cm Yogi

जब बच्चे स्वस्थ होंगे, तब समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं मजबूत होगा : योगी

23/11/2020
SBI एसबीआई

छत्तीसगढ़: एसबीआई के तीन एटीएम से एक करोड़ रुपये गायब

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version