• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा से हाईजैक हुई बस इटावा में ढाबे से लावारिस हालात में बरामद

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, आगरा, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बस हाईजैक

आगरा से हाईजैक हुई बस इटावा में ढाबे से लावारिस हालात में मिली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा/आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के कथित रूप से हाईजैक की गई बस इटावा के बलरई इलाके लखेरे कुएं के पास एक ढाबे से लावारिस हालात में खड़ी पायी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि एक व्यक्ति बस को लाकर छोड़ गया है। आगरा पुलिस से संपर्क स्थापित करके गहनता से जांच की जा रही है । इटावा में एक ढाबे से बस के बरामद होने के बाद पुलिस अफसर मौका ए वारदात पर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट को आगरा के पुलिस अफसरों को साथ में साझा कर रहे हैं क्योंकि घटनास्थल आगरा है इसलिए इटावा की पुलिस बस की बरामदगी के बाद उससे जुड़े हुए तथ्यों को आगरा पुलिस को अवगत कराने में जुटी हुई है ।

ताज नगरी: फाइनेंस कम्पनी ने सवारियों से भरी बस को किया हाईजैक, पुलिस महकमे में हड़कंप

इटावा में मिली बस कल्पना ट्रैवल से जुड़ी हुई है । बस का नंबर यूपी 75 एम 3516 है । पुलिस बस से जुड़ी हुई सारी जानकारी एकत्र कर रही है। इटावा के नंबर की यह बस दीपा अरोरा के नाम परिवहन विभाग में दर्ज है ।

इससे पहले आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा थ कि बस यात्रियों तक पुलिस पहुंच गई है। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पास सुरक्षित मिले हैं। पुलिस ने यात्रियों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है। बस को इटावा से बरामद किया गया है।

शुरुआती तौर पर यह जानकारी आ रही थी कि फाइनैंस कंपनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी बस को हाईजैक किया। बाद में बताया गया है कि लेन-देन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में अज्ञात कार सवारों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बस को अगवा किया था।

सुशांत केस में SC के फैसले का स्वागत, सीबीआई जांच में सहयोग करुंगा : अनिल देखमुख

बस के सभी यात्री मध्य प्रदेश के छतरपुर में सकुशल मिले हैं। आगरा के एसएसपी ने बताया कि बस यात्रियों तक आगरा पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने यात्रियों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है। फाइनैंस कर्मियों ने बस को हाईजैक नहीं किया था।

सूत्रों ने बताया कि फिरोजाबाद के प्रदीप गुप्ता नाम के शख्स ने बस को अगवा कराया था। प्रदीप का बस मालिक से लेन-देन का विवाद था। बस मालिक की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई थी। ऐसे में प्रदीप गुप्ता को लगा कि उन्हें बकाया पैसा नहीं मिलेगा। इसलिए बस अगवा किया गया। उधर बस के यात्री छतरपुर में मिले हैं। उनसे बातचीत की गई है।

आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ग्वालियर के तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिस बस में वे गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना जा रहे थे उसे फाइनैंस कंपनी के कर्मचारियों ने अगवा कर लिया। कंपनी ने ही बस को फाइनैंस किया था। लेकिन बाद में बस पर फाइनेंस की बात पूरी तरीके से खारिज हो गई ।

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ढाई करोड़ प्रवासियों को मुफ्त अनाज किया वितरित

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आगरा बस हाईजैक मामले में बताया कि फाइनैंस कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से बस को जब्त कर लिया था। ड्राइवर और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर बुधवार तड़के ग्वालियर से आई बस को 34 सवारियों समेत हाईजैक किये जाने की सूचना मिली थी। मामले की जांच में बस मालिक द्वारा किश्तें न चुकाने का पता चला। ग्वालियर की बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के लिए चली थी। बस में 34 सवारियां और के अलावा ड्राइवर और दो कंडक्टर मौजूद थे। तड़के ड्राइवर और कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार युवकों ने खुद को फाइनैंसकर्मी बताकर गाड़ी रुकवाई और सवारियों समेत बस को लेकर फरार हो गए।

फाइनेंसकर्मियों ने आगरा के एत्मादपुर इलाके के कुबेरपुर के पास एक ढाबे पर ड्राइवर और दोनों कंडक्टरों को उतार दिया गया। आरोपियों ने उन्हें किराये के लिए तीन-तीन सौ रुपये दिए और ढाबे पर खाना खिलाकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद वे बस लेकर चले गए।

Tags: 24ghante online.comagra crimeAgra Crime News in Hindiagra newsagra policeagra private bus hijackcrime news in hindicriminals haijack private busअपराधियों निजी बस अपहरणआगरा अपराधआगरा निजी बस अपहरणआगरा पुलिसआगरा समाचार
Previous Post

बस्ती : जमीन विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

जानें मोटे लोगों के लिए क्यों घातक साबित हो रहा कोरोना?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
fatty persons

जानें मोटे लोगों के लिए क्यों घातक साबित हो रहा कोरोना?

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ

18/04/2024
Farhan Akhtar's picture walked on the running track of Noida Stadium, people trolled

नोएडा स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर चली फरहान अख्तर की तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल

22/06/2021
Three thugs were arrested and sent to jail

1 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version