• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए पीएम मोदी ने सुरेश रैना को खत में क्या लिखा, भावुक सुरेश ने कही यह बात

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली
0
pm modi speak about raina

पीएम मोदी ने लिखा सुरेश रैना को खत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एमएस धोनी को खत लिखने के बाद पीएम मोदी ने सुरेश रैना को भी पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। ये जानकारी रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। मोदी ने रैना की फील्डिंग की खूब तारीफ की और उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बताया। इसके बाद रैना ने भी मोदी के पत्र पर आभार प्रकट किया।

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 62 हजार से अधिक लोग हुए कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 29 लाख से अधिक

रैना ने पीएम का आभार जताते हुए ट्वीट में लिखा, ‘जब हम खेलते हैं तो देश के लिए अपना खून-पसीना बहाते हैं। देश के लोगों से प्यार मिलने से बेहतर दूसरी नहीं होती। जब देश के प्रधानमंत्री आपकी प्रशंसा करें तो यह बहुत बड़ी बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके प्रेरणादायक शब्दों और शुभमकानाओं के लिए शुक्रिया। मैं इसे दिल से स्वीकार करता हूं। जय हिंद।’

लावा ने लॉंच किया लावा प्लस फोन, जिसमें चेक कर सकते है हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर

पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा, ’15 अगस्त को आपने अपने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया। मैं आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, क्योंकि आप अभी भी युवा और उर्जावान हैं। क्रिकेट के मैदान पर आपका करियर शानदार रहा। अब आप आगे की अपनी नई जिंदगी के लिए तैयार हो चुके हैं।

When we play, we give our blood & sweat for the nation. No better appreciation than being loved by the people of this country and even more by the country’s PM. Thank you @narendramodi ji for your words of appreciation & best wishes. I accept them with gratitude. Jai Hind!🇮🇳 pic.twitter.com/l0DIeQSFh5

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 21, 2020

मोदी ने पत्र में आगे कहा, ‘पीढ़ियां न सिर्फ आपको एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर याद रखेंगी, बल्कि एक उपयोगी गेंदबाज के रूप में भी आपकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकेगा। आपकी फील्डिंग शानदार रही थी। इस दौर के कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कैचों पर आपके निशान हैं। आपने जितने भी रन बचाए, उनका हिसाब लगाना आसान नहीं है। उनका हिसाब लगाने में तो कई दिन लग जाएंगे।’

Today’s History : आज ही के दिन मशहूर शहनाई वादक उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का निधन हुआ था

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी था। रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई सुपर किंग्स के कपड़े पहने हुए केदार जाधव, धोनी, मोनू सिंह, अंबाती रायडू, और कर्ण शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए संन्यास की जानकारी दी। रैना, धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप-2007 और वनडे विश्व कप-2011 जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रहे हैं। वह आईपीएल में धोनी की ही कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते आए हैं।

Tags: narendra modipm modisuresh rainaपीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा
Previous Post

योगिता मर्डर केस : कातिल डॉक्टर के बयान से उलझी हत्या की गुत्थी

Next Post

शाहजहांपुर : उद्योगपति ने पत्रकारों पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप, शिकायत दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
CM Dhami
Main Slider

योग तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की व्यक्ति को प्रेरणा प्रदान करता है: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Next Post
rangdari

शाहजहांपुर : उद्योगपति ने पत्रकारों पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप, शिकायत दर्ज

यह भी पढ़ें

शेफाली जरीवाला बोलीं- सिद्धार्थ और निक्की चला रहे शो, ऐसा है फैन्स का रिएक्शन

13/10/2020
swatantradev-manoj tiwari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मनोज तिवारी ने की शिष्टाचार भेंट

07/08/2021

बड़ी राहत : मेघालय सरकार ने पेट्रोल 5.40 रुपये और डीजल 5.10 रुपये सस्ता

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version