• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Farmers Protest: किसान नेता रामपाल जाट अरेस्ट, पांच सौ ट्रैक्टरों करने वाले थे दिल्ली कूच

Writer D by Writer D
21/02/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rampal Jat

Rampal Jat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ( Rampal Jat) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों के पांच सौ ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने से पहले बुधवार सुबह अजमेर जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

महापंचायत के प्रदेश युवा महामंत्री पिंटू यादव ने बताया कि श्री जाट ( Rampal Jat)  अजमेर जिले के अराई के सील गांव में करीब साढ़े पांच बजे किसानों से वार्ता कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और इसके विरोध में किसान एकजुट होने लगे हैं। श्री यादव ने कहा कि राजस्थान के किसान सरकार के इस तरह के किसानों के साथ छल को बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि श्री जाट को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनका फोन बन्द करा दिया। श्री चौधरी ने बताया कि एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाने एवं किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर बुधवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार के विरोध में प्रदेश में टोंक सहित कई स्थानों पर किसान सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि अब किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर जाने का निर्णय लिया गया।

महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन को भी कुचलने का प्रयास कर रही है। किसान एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर शांति एवं अहिंसा के रास्ते पर आंदोलन शुरू करने के पहले ही किसानों एवं किसान नेता रामपाल जाट को गिरफ्तार करना तानाशाही की चरम सीमा है तथा केंद्र की मोदी सरकार डरी हुई है।

उल्लेखनीय है कि एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर महापंचायत ने किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए 500 ट्रैक्टरों के साथ किसान बुधवार को जयपुर पहुंचकर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था।

Tags: farmers protestKisan andolanNational newsrajasthan newsrampal jat
Previous Post

विरूष्का के घर फिर गूंजी किलकारियां, अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म

Next Post

रेडियो की आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन, 91 साल में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Next Post
Ameen Sayani

रेडियो की आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन, 91 साल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

suicide

शादीशुदा युवती ने प्रेमी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉनर किलिंग की आशंका

09/12/2020
blast in school

स्कूल धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, 100 लोग घायल

09/05/2021
corona vaccination in lucknow

योगी की जनता से अपील, वैक्सीनेशन के लिए जिन्हें केन्द्र पर बुलाया जाय, वही पहुंचे

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version