• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र फिर स्थगित, अब शनिवार को चलेगा सदन

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी विधानसभा बजट सत्र UP assembly

यूपी विधानसभा बजट सत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को दूसरे दिन एक बार फिर स्थगित करना पड़ा है। इस बार भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के अचानक हुए निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। आज विधानसभा की कार्यवाही गुरू होने के पहले विधानभवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें सदन की कार्यवाही आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया। तय यह हुआ कि शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यसूची को शनिवार में परिवर्तित कर दिया जाए। जिस पर सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

कश्मीर : BSF के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने भाजपा के देवरिया (सदर) सीट से विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की सूचना दी। इस पर नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव रखा। योगी आदित्यनाथ ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। शोक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने पार्टी विधायक जन्मेजय सिंह के राजनीतिक जीवन और उनकी सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पूरे देश में सरकारी स्कूलों का होगा निजीकरण, जानिए क्या है पूरा सच  

समाजवादी पार्टी की तरफ से शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई यादव ने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से उनकी पार्टी के सदस्य बेहद दुखी हैं। जन्मेजय सिंह सामाजिक कामों में सदैव आगे रहते थे। वह कई समितियों के सदस्य थे। यादव ने बताया कि जन्मेजय सिंह तीन बार इस विधानसभा के सदस्य रहे। वह बेहद सरल स्वभाव के थे। आश्वासन समिति के सदस्य होने के नाते अक्सर बैठकों में उनसे मुलाकात होती थी। आज उनके निधन की जानकारी पाकर मन व्यथित है।

बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा सदस्य जन्मेजय सिंह की समाज के प्रति सेवाओं को याद किया। वर्मा ने कहा कि जन्मेजय सिंह को जनसेवा के कारण ही जेल भी जाना पडा। वह 2002 में देवरिया की गौरीबाजार तथा 2012 तथा 2017 सदर से विधायक बने। बसपा विधानमंडल दल के नेता ने जन्मेजय सिंह की राजनीतिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हे सच्चा जनसेवक बताया।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता, आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपना दल (सोनेलाल) के नील रतन पटेल एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए।

सभी दलीय नेताओं की श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने सदन को आश्वस्त किया कि वह उनकी भावनाओं को दिवंगत सदस्यों के परिजनों तक पहुंचा देगें।

Tags: यूपी विधानसभा
Previous Post

BMC के सालाना बजट को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य विभाग बजट में नहीं की गयी कटौती

Next Post

जानिए पीएम मोदी का कौन सा फैसला, इस बार आया शशि थरूर को पसंद

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
PM Modi decision like Shashi Tharoor

जानिए पीएम मोदी का कौन सा फैसला, इस बार आया शशि थरूर को पसंद

यह भी पढ़ें

केशव प्रसाद मौर्य

यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाए : मौर्य

15/09/2020
NEET PG

NEET PG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, nbe.edu.in पर करें आवेदन

23/02/2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कोरोना को रोकने की कार्यवाही और बेहतर करने के लिए दिये सख्त निर्देश

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version