• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कब मिलेगी स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन?

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कब मिलेगी देसी कोरोना वैक्‍सीन?

कब मिलेगी देसी कोरोना वैक्‍सीन?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया में जहां कोरोना महामारी तांडव मचाए हुए है। वहीं भारत से कोरोना वैक्सीन को लेकर सुखद खबर आ रही है। देश इस साल के आखिर तक कोरोना वैक्‍सीन हासिल कर लेगा। देश में ट्रायल से गुजर रही दो कोरोना वैक्‍सीन 2020 के अंत तक उपलब्‍ध हो सकती हैं।

यह दावा केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया है। एक मीडिया समूह से बातचीत में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत बायोटेक की बनाई वैक्‍सीन Covaxon साल के आखिर तक उपलब्‍ध हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि हम 2021 की पहली तिमाही में वैक्‍सीन इस्‍तेमाल करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के समय से होने को लेकर आ रही अटकलें, जाने क्या है कारण

स्‍वदेशी टीकों का ट्रायल साल के आखिर तक पूरा होने की उम्‍मीद

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री ने बताया कि दुनियाभर में वैक्‍सीन ट्रायल को फास्‍ट-ट्रैक किया जा रहा है। स्‍वदेशी टीकों का ट्रायल साल के आखिर तक पूरा होने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने कहा कि तब तक हमें पता चल जाएगा कि ये टीके कितने असरदार हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पहले से ही ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन का उत्‍पादन कर रहा है। ताकि बाजार तक उसके पहुंचने का समय कम किया जा सके। उन्‍होंने बताया कि बाकी दोनों टीकों को बनाने और बाजार में उतारने में कम से कम एक महीने का और वक्‍त लग सकता है। उन्‍होंने साल के आखिर तक ये टीके उपलब्‍ध होने की उम्‍मीद जताई है।

जानें तीनों वैक्‍सीन का क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट?

ऑक्‍सफोर्ड वैक्‍सीन : सीरम इंस्टिट्यूट ने कहा है कि उसने भारत में ह्यूमन ट्रायल शुरू कर दिया है। अस्‍त्राजेनेका की यह वैक्‍सीन साल के आखिर तक उपलब्‍ध होने की उम्‍मीद है।
कोवैक्सिन : हैदराबाद की भारत बायोटेक की इस वैक्‍सीन का ट्रायल भी दो हफ्ते पहले शुरू हुआ है। यह वैक्‍सीन भी साल के अंत तक तैयार हो सकती है।

जायकोव-डी : जायडस कैडिला ने भी इंसानों पर वैक्‍सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। कुछ महीनों में ट्रायल पूरा हो सकता है।

वैक्‍सीन हासिल करने के लिए क्‍या है प्‍लान?

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्‍सीन निर्माता है। वह दुनिया की वैक्‍सीन की जरूरतों का दो-तिहाई हिस्‍सा सप्लाई करता है। उन्‍होंने कहा कि ICMR और भारत बायोटेक ने एमओयू साइन किया है कि अगर वैक्‍सीन सफल होती है तो भारत सरकार को सस्‍ती दरों पर वैक्‍सीन मुहैया कराने में प्राथमिकता दी जाएगी। सीरम इंस्टिट्यूट के साथ भी ऐसे ही समझौते की कोशिशें की जा रही हैं।

जानें किसको लगेगा सबसे पहले टीका ?

हषवर्धन ने बताया कि वैक्‍सीन उपलब्‍ध होने पर सबसे पहले हेल्‍थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी। इसके बाद बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद डोज उपलब्ध होने पर सबको टीका लगाने की कवायद शुरू होगी।

Tags: कब मिलेगी देसी कोरोना वैक्‍सीन?
Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव के समय से होने को लेकर आ रही अटकलें, जाने क्या है कारण

Next Post

सुशांत राजपूत केस में CBI के हाथ लगे कुछ अहम सबूत, क्या रिया होंगी गिरफ्तार?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
क्या रिया होंगी गिरफ्तार? will Riya be arrested?

सुशांत राजपूत केस में CBI के हाथ लगे कुछ अहम सबूत, क्या रिया होंगी गिरफ्तार?

यह भी पढ़ें

petrol prices increased

फाइनल ईयर परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

18/08/2020

DM चंदौली के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामला

16/04/2022
Hanuman

ज्येष्ठ के 8 बड़े मंगल पर इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, क्या आप भी है शामिल?

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version