Main Sliderउत्तर प्रदेशऔरैयाक्राइम

Top-10 अपराधियों में शामिल शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के बिधूना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हांथ लगी जब उसने टॉप-टेन अपराधियों में शामिले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात बिधूना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त के दौरान किशनी-बिधूना मार्ग पर गयादीन महाविद्यालय के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ एक युवक दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा।

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों में 1 हजार से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने नाम अमन उर्फ गोलू पुत्र कमलेश कुमार यादव निवासी बमुराह रठगांव बताया। वह जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल है। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 150 ग्राम से अधिक चरस भी बरामद हुआ। पुलिस ने टॉपटेन अपराधी को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button