• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों में 1 हजार से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
बाढ़

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों में 1 हजार से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तराखंड, नेपाल की पहाड़ियों तथा मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में बाढ़ से जिलों के 1034 गांव प्रभावित है।

राज्य में गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, शारदा तथा राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ की आपदा से निपटने के लिए राज्य में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बाढ़ राहत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाय। प्रदेश के समस्त बांधों पर निगरानी रखी जाय तथा आवश्यक रिपेयर सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय ताकि किसी प्रकार की क्षति को होने के पूर्व ही उसे रोका जा सके।

गोंडा : शॉट सर्किट से शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित समस्त ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले विद्युत तारों, खम्भों को दुरूस्त रखा जाय और यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्युत करंट के द्वारा कोई जनहानि, पशुहानि, मकान की क्षति न होने पाये।

श्री गोयल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिये एनडीआरएफकी 15 टीमें तथा एसडीआ0एफ तथा पीएसी की सात टीमें तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि 1,063 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिये बचाव व राहत प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है।

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ के बलरामपुर घर में मिला विस्फोटक

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री जिसमें आटा, चावल, आलू, लाई, भूना चना, अरहर की दाल, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया, केरोसिन, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, रिफाइन्ड तेल, 100 टेबलेट क्लोरीन एवं नहाने के साबुन वितरित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक राहत सामग्री के तहत 1,17,597 खाद्यान्न किट व 2,39,736 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 288 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

श्री गोयल ने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, संतकबीरनगर तथा सीतापुर के 1084 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), शारदा बैराज (लखीमपुरखीरी), राप्ती नदी राप्ती बैराज (श्रावस्ती) सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), (अयोध्या) तथा तुर्तीपार (बलिया) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।

Tags: 24ghante online.comFlood havoc in UPflood in UPUP floodedबाढ़ से बेहाल यूपीयूपी में बाढ़यूपी में बाढ़ का कहर
Previous Post

क्षमा दें या दंड, कर्मभोग टलता नहीं है

Next Post

बागपत : पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘सत्ता में रहते नहीं की लोधी समाज की चिंता, आज वोट के लिए पी रहे हैं चाय’: अखिलेश पर बरसे मंत्री संदीप सिंह

24/09/2026
अमरोहा

UPITS: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

24/09/2026
UPPSC
उत्तर प्रदेश

UPPSC-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री योगी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
alcohol smuggler arrested

बागपत : पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में एडमिट, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी

15/03/2024
rajendra gautam

उत्तर प्रदेश को गुजरात माडल की नहीं, दिल्ली माडल की जरूरत : गौतम

03/02/2021

राज कुंद्रा पर लगे आरोपों के बीच सेट पर लौटी शिल्पा शेट्टी, चेहरे पर दिखी उदासी

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version