• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना से 8 लाख से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 2.31 करोड़ के पार

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) से मरने वालों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गयी है तथा 2.31 करोड़ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मेक्सिको तीसरे स्थान पर है तथा भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 8,03,479 लोगों की मौत हुई है तथा 2,31,32,289 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं।

ब्राजील में कोरोना से 1.14 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 56,66,673 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,76,375 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में अब तक 35,82,352 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,14,250 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 69878 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 29,75,701 हो गयी है। वहीं इस दौरान 945 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 55,794 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 22,22,577 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुए 6,97,330 पर पहुंच गए हैं।

इस तरह लगाएं लिपस्टिक, टिकी रहेगी लम्बे समय तक

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 949531 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16268 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 607045 संक्रमित हुए हैं तथा 12987 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ चुका है और यहां अब तक 576067 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 27245 हो गयी हैं।

मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 556216 हो गई तथा 60254 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है। यहां इस वायरस से अब तक 522138 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 16568 है।

योगी ने सदन में किया रामचरित मानस के इस प्रसंग का जिक्र, विपक्ष चारों खाने चित

चिली नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 395708 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10792 लोगों की मृत्यु हुई है। स्पेन कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 386054 संक्रमित है और 28,838 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 356792 लोग संक्रमित है जबकि 20502 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 336802 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6848 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 326559 हो गई है और 41559 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 306370 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3619 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 292625 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3907 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 292174 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6231 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के इस जिले में कोरोना के लिए बनी ये रणनीति, डीएम बोले – हर हाल में होगा सफाया

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 275562 हो गई हैं और 30517 लाेगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 258136 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35430 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 257032 हो गयी है और 6102 लोगों की मौत हो चुकी है।।

जर्मनी में अब तक 233831 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9272 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 201050 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6335 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9985, कनाडा में 9117, इंडोनेशिया 6594,इक्वाडोर में 6267, नीदरलैंड में 6225, स्वीडन में 5810, मिस्र में 5243, चीन में 4710, बोलीविया में 4442, रोमानिया में 3233, फिलीपींस में 2966, ग्वाटेमाला में 2580, यूक्रेन में 2286, स्विट्जरलैंड में 2000, पोलैंड 1951, पनामा 1878 ,पुर्तगाल में 1794, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास 1632लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghante online.comcoorna virus deathscorona hits worldcorona virus alertCorona Virus Crisiscorona virus hits americacorona virus hits britaincorona virus hits germanycorona virus hits indiacorona virus hits italycorona virus hits Spain
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के महानिदेशक अगले हफ्ते करेंगे ईरान का दौरा

Next Post

गुरुग्राम : निर्माणधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से अफरा-तफरी, 2 मजदूर घायल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
निर्माणधीन फ्लाईओवर

गुरुग्राम : निर्माणधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से अफरा-तफरी, 2 मजदूर घायल

यह भी पढ़ें

UP GIS

GIS: यूके उप्र में डिफेंस, एयरोस्पेस और मेडिकल के क्षेत्र में करेगा बड़ा निवेश

12/02/2023
Bulldozer Action

सब्जियों पर बुलडोजर चलाने पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अफसर सहित टीम पर हुई ये कार्रवाई

28/12/2024
Power Cut

प्रदेश की बिजली व्यवस्था के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी

14/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version