• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीतापुर : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
पुलिस टीम पर हमला

सीतापुर : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद अब सीतापुर में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। दीवार निर्माण का विवाद सुलझाने पहुंचे मानपुर थाने के दो सिपाहियों पर गांव की पूर्व महिला प्रधान के दबंग बेटों ने सहयोगियों संग मिलकर हमला कर दिया। दबंगों ने दो सिपाहियों पर लाठी, डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उन्हें घायल छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 18 लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। हमले में एक सिपाही का पैर टूट गया है। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है।

तीसरे ट्रायल के बाद कुछ महीनों में आ सकती है कोरोना वैक्सीन

घटना सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव की है। इस गांव के भगौती नाम का एक व्यक्ति दीवार का निर्माण करा रहा था। वहीं बगल में पूर्व प्रधान रामआसरे रास्ते की मांग को लेकर दीवार निर्माण का विरोध कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक भगौती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इसी शिकायत की सूचना पर मानपुर थाने के दो सिपाही कर्मवीर और प्रदीप जांच के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दबंगई पर आमादा पूर्व प्रधान रामआसरे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और पुलिस टीम से ही उलझ गया।

नापाक हरकत से बाज न आया पाक, कबूलनामे के बाद डॉन की मौजूदगी से किया इनकार

विवाद का निपटारा करने गई पुलिस टीम कुछ समझ पाती तब तक दबंगों ने सिपाहियों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दबंगों के हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। इसमें एक सिपाही का पैर भी टूट गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया और गांव में पीएसी बल को तैनात कर दिया गया।

Tags: 24ghante online.comattack on police teamcrime 24ghante onlinecrime news in newsCrime News in UPLatest Uttar Pradesh News in HindiManpur police stationPAC forcesitapur policeup crime news in hindiपीएसी बलपुलिस टीम पर हमलामानपुर थानासीतापुर पुलिस
Previous Post

नापाक हरकत से बाज न आया पाक, कबूलनामे के बाद डॉन की मौजूदगी से किया इनकार

Next Post

यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक इस्तीफे दें, करायें डीएनए जांच : कांग्रेस

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
BJP MLA Mahesh Negi

यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक इस्तीफे दें, करायें डीएनए जांच : कांग्रेस

यह भी पढ़ें

Aftab Poonawala

तिहाड़ जेल में नॉवेल पढ़ेगा श्रद्धा का कातिल आफताब, जेल प्रशासन ने दे दी ये किताब

03/12/2022
Digital Evidence

न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित कर रहे डिजिटल साक्ष्य

19/08/2025
Girl

शौच को गई छात्रा की खेत में मिली निर्वस्त्र लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version