• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना रिकवरी दर 75 फीसदी के करीब, संक्रमितों का आंकड़ा 30.44 लाख के पार

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और एक दिन में करीब 70 हजार नये मामले सामने आये हैं लेकिन राहत की बात यह भी रही कि इसी अवधि में 57 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगभग 75 फीसदी पहुंच गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 69,239 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 30,44,940 हो गया। इसी दौरान 57989 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 22,80,566 हो गयी है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.89 फीसदी पहुंच गयी है।

बुजुर्ग दंपत्ति के हौसलों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

चिंता की बात यह है कि इस दौरान सक्रिय मामलों में 10 हजार से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड 10,338 की वृद्धि होने से कुल संक्रमितों की संख्या 7,07,668 हो गयी है।

देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 912 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 56706 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 23.43 प्रतिशत हैं जबकि मृतकों की दर 1.87 प्रतिशत है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 4954 बढ़कर 1,69,833 हो गयी तथा 297 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,995 हो गया। इस दौरान 9,241 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,80,114 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चे वयस्कों की तरह मास्क पहने : WHO

आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1586 बढ़ने से सक्रिय मामले 89,389 हो गये। राज्य में अब तक 3189 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8593 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,52,638 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

इसके बाद ओडिशा में मरीजों की संख्या 1037 बढ़ने से सक्रिय मामले 22861 हो गये। राज्य में 1773 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 52277 हो गयी है जबकि 399 लोगों की मौत हुई है। केरल में 865 और नये मरीजों के आने से सक्रिय मामले बढ़कर 19601 हो गये तथा 1292 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 36535 हो गयी है। राज्य में अब तक 218 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद पंजाब में 862 नये मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15305 हो गयी है तथा 409 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 24302 हो गयी है जबकि अब तक 1036 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानिए क्यों सस्पैंड हुआ हिंदुस्तानी भाऊ का फेसबुक अकाउंट

कोरोना संक्रमण मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 389 की गिरावट आई है और यहां अब 82,693 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 93 बढ़कर 4615 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,84,568 लोग स्वस्थ हुए हैं। दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 297 बढ़कर 53,710 हो गये हैं तथा 6420 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 3,13,280 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 506 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 48,291 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2867 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,31,295 मरीज ठीक हुए हैं।

यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक इस्तीफे दें, करायें डीएनए जांच : कांग्रेस

बिहार में 1195 मरीज कम हुए हैं और अब यहां सक्रिय मामलों की संख्या 24,168 हो गयी है। राज्य में 503 लोगों की मौत हुई है जबकि 94,858 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,900 सक्रिय मामले हैं तथा 2737 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,04,959 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 22,908 सक्रिय मामले हैं और 755 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80,586 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,399 हैं तथा 2881 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 68,243 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हुये कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले की तादाद में 168 की वृद्धि होने से यह संख्या 11,594 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4284 हो गयी है तथा अब तक 1,44,138 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1206, राजस्थान में 944, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, झारखंड में 308, असम में 234, उत्तराखंड में 195, छत्तीसगढ़ में 189, पुड्डुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नागालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणदेश में कोरोनादेश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ी
Previous Post

कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा खत में

Next Post

RJ आयान ने शुरू किया पहला पॉडकास्ट, जिसे Hubhopper पर किया टेलिकास्ट

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
RJ Ayan launches first podcast

RJ आयान ने शुरू किया पहला पॉडकास्ट, जिसे Hubhopper पर किया टेलिकास्ट

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

01/11/2025
pradosh vrat in 2020

कर्ज से छुटकारा पाने के लिये ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

24/08/2021
fraudster arrested

PM आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को STF ने किया गिरफ्तार

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version