Main Sliderराष्ट्रीयशिक्षा

फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराई जाएंगी या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

नई दिल्ली| विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी या नहीं यह बात सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। उम्मीद है कि आज 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुना देगा।

मायावती ने फिर योगी सरकार पर साधा निशाना, आपराधिक वारदातों पर उठाया सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से जेईई और नीट परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग वाली याचिका हाल में खारिज कर दी थी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालयों की फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी रद्द नहीं होंगी।

आपको बता दें कि यूजीसी ने 6 जुलाई को संशोधित गाइडलाइन्स जारी की थी जिसमें सितंबर अंत तक सभी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों की स्नानतक व परास्नातक फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराना अनिवार्य बताया गया था।

देश में कोरोना के 61 हजार से अधिक मामले, 23.38 लाख से ज्यादा संक्रमित रोगमुक्त

यूजीसी द्वारा फाइनल ईयर की परीक्षाएं अनिवार्य करने वाले दिशा-निर्देशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर छात्रों की ओर कहा गया है कि देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में परीक्षाएं कराने से छात्रों के स्वास्थ्य/जीवन को खतरे में डालना होगा। अत: यूजीसी की गाइडलाइन्स को रद्द कर बिना परीक्षा के ही रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया जाए।

Related Articles

Back to top button