• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPPSC जे प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3145 अभ्यर्थी सफल

Writer D by Writer D
16/03/2023
in शिक्षा
0
UPPSC 2024

UPPSC 2024

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम जारी कर दिया। आयोग ने 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

पीसीएस (UPPSC) जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें दो विषयों सामान्य ज्ञान एवं विधि को शामिल किया गया था। पीसीएस जे भर्ती परीक्षा-2022 के लिए कुल 79565 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 50837 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा 23, 24 एवं 25 मई 2023 को प्रस्तावित है।

हालांकि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। नियम के तहत पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है। इस मामले में आयोग के सचिव वीके गौड़ ने स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों में न्यूनतम अर्हता के लिए निर्धारित अंक प्राप्त न करने के कारण निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

सचिव के अनुसार उच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दाखिल करने वाले चार अभ्यर्थियों की दिव्यांगता की उपश्रेणी, पद के लिए चिह्नांकित उपश्रेणी से भिन्न होने के करण उनके परणिाम पर विचार नहीं किया गया है। उनका परिणाम संबंधित याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री बोले, ESMA के तहत होगी कार्यवाही

सचिव के अनुसार परीक्षा से संबंधित पदवार/श्रेणीवार कट ऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Tags: UPPSC J examUPPSC J pre resultuppsc newsUPPSC resultUPPSC updates
Previous Post

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री बोले, ESMA के तहत होगी कार्यवाही

Next Post

WPL: रोमांचक मुकाबले में जायंट्स ने कैपिटल्स को 11 रन से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Next Post
Gujarat Giants

WPL: रोमांचक मुकाबले में जायंट्स ने कैपिटल्स को 11 रन से हराया

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड up board

शिक्षा परिषद ने यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड को भेजी एग्जाम सेंटर की लिस्ट

15/02/2021
RRB

15 दिसंबर से प्रस्तावित रेलवे की लंबित परीक्षाएं कराएंगी अलग-अलग एजेंसियां

07/09/2020
Punjabi singer 'Mika Singh' openly warns 'KRK', says

पंजाबी सिंगर ‘मीका सिंह’ ने खुले आम ‘केआरके’ को दी चेतावनी, बोले

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version