• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर जताया शोक

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसीNational Recruitment Agency

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवा को वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने आज एक टि्वट संदेश में कहा कि वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे। वहां की सनातन परंपरा के संवाहक रहे। उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक समरसता के लिए काम किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें।

वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे और वहां की सनातन परंपरा के संवाहक रहे। उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक समरसता के लिए काम किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2020

बता दें कि डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार सुबह नौ वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। डोम राजा जगदीश चौधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से उम्मीदवार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन पत्र में प्रस्तावकों में से एक थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के डोम राजा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे आदरणीय डोम राजा जगदीश चौधरी जी का निधन। सादर नमन। डोम राजा केवल बनारस के लिए लिहाज से ही नहीं बल्कि आध्यात्म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। हिंदू धर्म में छुआछूत समाप्त करने के उद्देश्य से महंत अवैद्यनाथ जी ने डोम राजा के घर साधुओं के साथ भोजन कर सहभोज की शुरु़आत की थी।

बाबा विश्वनाथ के आराधक डोमराजा श्री जगदीश चौधरी जी के निवास पर पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की अगुवाई में धर्माचार्यों द्वारा सहभोज किया जाना, भेदभाव रहित भारतीय समाज की भावना का अप्रतिम उदाहरण था।

दोनों हुतात्माओं की पुण्य स्मृति को प्रणाम!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2020

लखनऊ के सीएमओ डॉ. आरपी सिंह कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय सील

परिजनों ने बताया कि डोम राजा जगदीश के जांघ में कई महीने पहले घाव हो गया था। सिगरा स्थित निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी हालत अचानक से ज्यादा खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

काशी में डोम राजा का अलग महत्व है

जगदीश काशी के डोम राजा के तौर पर जाने जाते रहे हैं। सदियों से काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलने वाली चिताओं के अंतिम संस्कार के लिए यही परिवार अग्नि देता है। यह धार्मिक मान्यता है कि चिता में जब डोम समुदाय का व्यक्ति आग लगाता है, तभी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पीएम मोदी के चुनाव में ये थे चार प्रस्तावक

बता दें डोम राजा जगदीश चौधरी के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएचयू के महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अन्नपूर्णा शुक्ला, जनसंघ के जमाने से जुड़े रहे बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता और कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर रामशंकर पटेल प्रस्तावक थे।

Tags: pm modiपीएम मोदी
Previous Post

सुशांत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन के फोन से हुई छेड़छाड़

Next Post

फैन्स ने बुलाया एक्ट्रेस को ‘दोगली’, तो कंगना ने जवाब से कर दी बोलती बंद

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post

फैन्स ने बुलाया एक्ट्रेस को ‘दोगली’, तो कंगना ने जवाब से कर दी बोलती बंद

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

06/04/2022
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स : जानें एनडीए या महागठबंधन में किसकी बनेगी सरकार?

07/11/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version