• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को प्रजातंत्र पर विश्वास है, विपक्ष को सिर्फ परिवार पर विश्वास हैं : नड्डा

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की ओर से आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं है, ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है।

केंद्र से मोदी जी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे श्रीकृष्ण और श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। पंडित बिस्मिल की शहादत को याद करते हुए मैं इस धरती को नमन करता हूं। महात्मा बुद्ध भी इसी भूमि से सत्य की खोज में निकले थे। यह वही गोरखपुर की धरती है। हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। हम लोग ‘सबका साथ’ इस बात को लेकर चलते हैं और वो लोग सिर्फ ‘वोटबैंक’ के लिए राजनीति करते हैं।

कहा कि हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है, लेकिन विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी को चलाता है, हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है लेकिन उनके लिए वंशवाद के आगे कुछ नहीं। विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती है। हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं। विपक्षी पार्टियों में जो कुछ है, वो वंश के लिए हैं। हम लोग ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनी फरियादियों की फरियाद

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप पूरी ताकत से बूथ-बूथ पर काम को आगे बढ़ाते हुए, संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। मेरे मन में ये प्रश्न खड़ा होता है कि भाजपा तो महात्मा गांधी से लेकर पटेल जी को याद करती है। लेकिन जब चुनाव आते हैं तो दूसरे लोगों को पाकिस्तान और जिन्ना क्यों याद आने लगते हैं? जब मोदी जी कह रहे थे कि सब लोग वैक्सीन लगवा लें तो कुछ लोग कह रहे थे कि ये मोदी जी की वैक्सीन है, ये बीजेपी की वैक्सीन है। अब किसकी वैक्सीन लगवा कर घूम रहे हैं, मोदी जी की ही वैक्सीन लगवानी पड़ी है। कुछ दिन बाद लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 खत्म किया। पीएम मोदी ने ही देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया। कुछ लोग कहते थे कि देश बदल रहा है क्या? प्रदेश बदल रहा है क्या? आज देश के विषय में दुनिया कहने लगी है कि अगर हमें दृष्टि और दिशा मिलेगी, तो भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा।

कहा कि बहुत लोग किसान नेता बनते हैं लेकिन अगर किसी ने किसानों के लिए कुछ किया है तो वह मोदी जी ने किया है। 2014 से पहले 20 हजार करोड़ का बजट होता था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज एग्रीकल्चर का बजट 1 लाख 23 करोड़ का है। यही उत्तर प्रदेश था कि सूर्यास्त के बाद जो जहां होता था वह वहीं ठहर जाता था। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। जिसका जैसा मन आया उसने वैसा किया। लेकिन अब दरिंदे कोर्ट में जाकर अपील करते हैं कि मुझे जेल में डाल दो। ये परिवर्तन योगी जी लेकर आए हैं।

Tags: gorakhpur newsJ p naddapolitical newsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

कमल हासन कोरोना पॉजिटिव, बोले- पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है

Next Post

शादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

शादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

यह भी पढ़ें

Murder

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा

23/04/2022
डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन

बॉलीवुड को एक और झटका, डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

19/07/2020
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी अर्जी, गिरफ्तारी के खिलाफ दी थी याचिका

22/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version