Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव अभियान ​का आगाज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 6 सितंबर को पहली वर्चुअल रैली से होगी। इस संबंध में पार्टी की ओर से मंगलवार को बयान जारी कर कहा गया कि जदयू द्वारा बनाये गए अपने वर्चुअल प्लेटफॉर्म से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार विकास के पथ पर है। प्रधानमंत्री का नाम और काम भी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष की कोई ताकत नहीं है। तेजस्वी यादव कोई चुनौती नहीं हैं। वर्ष 2020 में एनडीए 220 सीट जीतेगा। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में नित्यानंद ने यह बात कही है। कहा कि एनडीए में कोई विवाद या नाराज नहीं है। हमारा मन से गठबंधन है, स्वार्थ का गठबंधन नहीं है। बिहार और देश हित के लिए गठबंधन है। हम मिल-जुलकर चुनाव लड़ेंगे।

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी जब-जब नीतीश कुमार के साथ चुनावी मैदान में गई है, जीत हासिल हुई है। इस बार भी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में जा रहे हैं और इस बार तो जदयू के साथ लोजपा भी है। एनडीए तीन चौथाई से अधिक सीटों पर सुनिश्चित जीत हासिल करेगी।

बीते रविवार को बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने को कहा है। कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि हमें सिर्फ अपनी पार्टी को ही नहीं जिताना है बल्कि अपने सहयोगियों को भी जिताना होगा। दोगुने उत्साह के साथ काम करना है।

Related Articles

Back to top button