• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रग माफियाओं पर चला सीएम योगी का चाबुक, जब्त होगी संपत्ति, लगेंगे पोस्टर

Writer D by Writer D
23/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में दंगाइयों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बाद अब योगी सरकार (Yogi Sarkar) प्रदेश के ड्रग माफियाओं पर चाबुक चला रही है। सीएम योगी (CM Yogi) ने आज अवैध शराब और ड्रग के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने ड्रग और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ़ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए है। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) का गठन कर दिया है। इसके तहत जोन/क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी।

पहले चरण में होगा बाराबंकी और गाजीपुर में थाना स्थापित

पहले चरण में बाराबंकी और गाजीपुर में नारकोटिक्स थाना स्थापित किए जाएंगे। वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पूरे उत्तर प्रदेश में तीन रीजन ( वेस्ट, सेंट्रल व ईस्ट ) में विभाजित किया गया है। मुख्यालय स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक ( एएनटीएफ) होंगे। जिनके साथ पुलिस अधीक्षक ( एएनटीएफ) ऑपरेशन एवं पुलिस अधीक्षक ( एनएटीएफ) मुख्यालय नियुक्त रहेंगे।

महिला व बाल अपराधों के मामलों में हो प्रभावी पैरवी, एक भी अपराधी न छूटे: योगी

इसके साथ ही मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और पुलिस उपाधीक्षक-ऑपरेशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नियुक्त होंगे। तीनों रीजन ( वेस्ट, सेंट्रल और ईस्ट) के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे। वेस्ट रीजन के अन्तर्गत मेरठ, बरेली, आगरा, सेंट्रल रीजन के अन्तर्गत लखनऊ, कानपुर तथा ईस्ट रीजन के अन्तर्गत प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जोन आयेंगे। इन जोनल प्रभारियों को आवश्यक संशाधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

 इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी होगी जब्त

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी जब्त किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर इनके पोस्टर लगाए जाएं ताकि राष्ट्र के खिलाफ़ अपराध कर रहे अपराधियों को समाज में सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं और इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए।

साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद

पहले चरण में चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश भर के 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे मारते हुए 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नहीं इन लोगों के पास से साढ़े पांच करोड़ रूपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

Tags: cm yogicrime newsdrugs dealersLucknow News
Previous Post

मूलभूत सुविधाओं के विकास में लाएं तेजी, समय सीमा के भीतर कार्य करें पूरा : एके शर्मा

Next Post

बेनामी संपत्ति मामले में SC का बड़ा फ़ैसला, 3 साल की सजा का प्रावधान किया समाप्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Next Post
Supreme Court

बेनामी संपत्ति मामले में SC का बड़ा फ़ैसला, 3 साल की सजा का प्रावधान किया समाप्त

यह भी पढ़ें

loot

दिन दहाड़े दुकान से एक लाख की लूट

06/07/2022
सोनभद्र में 15 स्वास्थकर्मी कोरोना पॉजिटिव 15 health workers in Sonbhadra corona positive

अंडमान-निकोबार में इस दुर्लभ जनजाति चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

27/08/2020
CM Vishnudev Sai

सीएम साय को घी में तौलकर महाकुल समाज ने किया सम्मान

02/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version