• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार कमजोर होते हैं, उनके कोरोना से मरने की संभावना अधिक है : ब्राजील राष्ट्रपति

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
ब्राजील राष्ट्रपति

पत्रकार कमजोर होते हैं, उनके कोरोना से मरने की संभावना अधिक है : ब्राजील राष्ट्रपति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति विवादों में घिरते नजर आ रहे है। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, पत्रकारों को लेकर एक बार फिर बेहुदा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कमजोर होते हैं और इसलिए उनके कोरोना वायरस से मरने की संभावना ज्यादा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पत्रकार एथलीट नहीं होते, वे कमजोर होते हैं और इसलिए कोरोना की चपेट में आकर उनके मरने की संभावना अपेक्षाकृत ज्यादा है। इससे पहले रविवार को उन्होंने एक पत्रकार को मुक्का मारने की बात कही थी। दरअसल, जब रिपोर्टर ने उनकी पत्नी पर लग रहे भष्टाचार के आरोपों से जुड़ा सवाल पूछा, तो वह भड़क गए। उन्होंने पत्रकार से कहा ‘मैं आपके मुंह पर मुक्का मारना चाहता हूं।’

बिहार विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को

दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और मीडिया के रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं। वे केवल अपने चुनिंदा पत्रकारों के साथ ही अच्छे से पेश आते हैं। कई बार उनके समर्थकों द्वारा रैलियों और सार्वजानिक कार्यक्रमों में पत्रकारों को निशाना बनाया गया है।

सोमवार की एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए बोल्सोनारो ने कहा, ‘एथलीट पृष्टभूमि की वजह से मैं कोरोना के खिलाफ जंग में जीत हासिल कर सका, लेकिन आप लोगों के लिए यह मुश्किल है। आप लोग कमजोर हैं, और आपके जीवित रहने की संभावना कुछ कम है’।

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, कोरोना के चलते दिखेंगे कई बदलाव

राष्ट्रपति इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आप लोग कलम का इस्तेमाल करके केवल बुराई करना जानते हैं। यदि आप कोरोना पीड़ित होते हैं, तो आपके जीवित बचने की संभावना कम है।

Tags: 24ghante online.combrajilinternational Newslatest international newsराष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो
Previous Post

कुदरत का चमत्कार : इमारत के मलबे में 20 घंटे से दबे 5 साल के मासूम को जिंदा निकाला

Next Post

गणपति बप्पा की पूजा के लिए चारू का फैशन सेंस सोशल मीडिया वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Main Slider

मोदी-योगी सरकार ने करोड़ों गरीबों को पक्की छत के साथ दी गरिमा, टपकती छत के नीचे बीता था मेरा बचपन : पूर्व राष्ट्रपति

14/10/2026
Main Slider

CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

14/10/2026
Next Post
charu asopa

गणपति बप्पा की पूजा के लिए चारू का फैशन सेंस सोशल मीडिया वायरल

यह भी पढ़ें

निषादों के आरक्षण की मांग पर योगी सरकार ने केन्द्र  से मांगा मार्गदर्शन

20/12/2021
Pitru Paksha

पितरों को नहीं करना चाहते हैं नाराज, तो भूलकर भी इन कामों को न करें

18/09/2024

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की भाजपा कर रही है साजिश : शिवसेना

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version