• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निषादों के आरक्षण की मांग पर योगी सरकार ने केन्द्र  से मांगा मार्गदर्शन

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निषाद समाज को आरक्षण देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति के तहत आरक्षण देने की लंबित मांग पर हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निषाद समाज की सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। गत 17 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त रैली में शाह ने कहा था कि सरकार निषाद समाज की सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

योगी सरकार ने आरक्षण के मामले में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद के ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुये यह पहल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर डा. निषाद के ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं जिनमें विभिन्न जातियों के उपनामों वाले समुदायों को आरक्षण देने की मांग पर तत्काल मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है।

राज्य सरकार के विशेष सचिव रजनीश चंद्र द्वारा रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को भेजे गये पत्र में डा. निषाद का ज्ञापन भी संलग्न किया गया है। ज्ञापन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची के क्रमांक 53 पर ‘मझवार’ जाति का उल्लेख है।

यूपी पुलिस ट्विटर हैंडल के पूरे हुए 2 मिलियन फॉलोअर्स

डा. निषाद का कहना है कि प्रदेश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में ‘मझवार’ जाति के लोग माझी, मझवार, केवट, मल्लाह, निषाद आदि उपनामों का प्रयोग करते हैं। इसके चलते उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है। जबकि अन्य अनुसूचित जातियों के लोगों को उपनाम लिखने पर बिना किसी आपत्ति के प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाता है।

डा. निषाद ने मझवार जाति के सभी उपनाम वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की मांग की है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने सोमवार काे रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त से इस मामले में तत्काल मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सरकार की इस पहल को निषाद समाज के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsUP PoliticsYogi News
Previous Post

50 हजार रुपये के इनामी अफजाल को यूपी एसटीएफ़ ने राजस्थान में दबोचा

Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

arrested

मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़, चार बदमाश गिरफ्तार

11/04/2021
Surya

आज सूर्य देव करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन जातकों का बदल जाएगा भाग्य

16/07/2024
10 IAS transfers

त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव से पहले यूपी में 10 IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version