• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूरिया की कालाबाजारी में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल : अखिलेश

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि यूरिया की कालाबाजारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल है और यही कारण है कि योगी सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई से बच रही है जिसका सीधा खामियाजा किसानो काे उठाना पड़ रहा है।

श्री यादव ने कहा कि सरकारी नीतियों का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव किसानों और खेती पर पड़ा है। यूरिया की अनुपलब्धता के कारण खेती के सामने संकट है। भाजपा सरकार में संकट के समाधान की जगह उसका विस्तार ही दिखाई दे रहा है। खरीफ की फसल खाद के बगैर बर्बाद होने के कगार पर है। सरकार खाद के कालाबाजारियों पर सख्ती से हिचक रही है क्योंकि इनमें भाजपाई भी शामिल है।

अदिति सिंह पर दादी ने लगाया आरोप, कहा- पैतृक संपत्ति हड़पना चाहती हैं पोती

उन्होने कहा कि सरकारी ढिलाई का फायदा उठाते हुए बाजार में यूरिया खाद, जिसकी निर्धारित कीमत 266 रूपये प्रति बोरी है, 400 रूपए से लेकर 800 रूपये तक में बिक रही है। साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली बताए जा रहे हैं। ब्लैक करने वालों ने अपने नौकरों, घरवालों और दूसरे फर्जी नामों पर खाद की बिक्री दिखाकर माल हड़प लिया है। इस तरह हजारों कुंतल खाद अवैध ढंग से बाजार से गायब कर दी गई है। परेशान हाल किसान भटक रहे हैं। कृषि विभाग मामले में लीपापोती कर रहा है तो मुख्यमंत्री लम्बी-चौड़ी घोषणा करने के बाद पलट कर नहीं देखते कि उनके अधिकारी गम्भीरता से उन्हें ले भी रहें या नहीं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान की चिंता है कि अगर उसे जल्दी ही यूरिया खाद नहीं मिली तो उसके धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। खाद के बगैर फसल के दाने कमजोर होंगे और पैदावार भी कम होगी। तब किसान के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो जाएगा। उसके कर्ज की अदाएगी भी नहीं हो पाएगी। इसीलिए वह खाद की खरीद के लिए कई कोस चलकर भी सुबह-सुबह 5-6 बजे ही साधन सहकारी समिति के सामने पहुंच जाता है और घंटो लाइन में लगे होने के बावजूद भी उसे निराशा ही हाथ लगती है। यह भाजपा राज की विशेषता है कि वह हर किसी को लाइन में जरूर लगा देता है। लाइन में घंटो खड़े होकर भी कुछ न हासिल होना लोगों की नियति बन गई है।

केंद्र पर बरसे उद्धव ठाकरे , बोले- हम करें तो पाप और वो करें तो पुण्य, ऐसे नहीं चलेगा

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी आदत के अनुसार सख्त कार्रवाई के आदेश जारी करने में देर नहीं करते हैं परन्तु अधिकारी अपनी मनमानी से नहीं चूकते हैं। राजधानी में ही कई ऐसी साधन सहकारी समितियां है जो कई साल से बंद पड़ी हैं। खुले आम कालाबाजारी हो रही है। खाद विक्रेता, अफसर और माफिया मिलकर किसानों को लूट रहे है। उन्हें मालूम है कि भाजपा सरकार उनके खिलाफ कुछ नहीं करेगी।

भाजपा तो झूठ के बल पर ही साढ़े तीन साल से सत्ता में टिकी है। जब इतने दिनों जनहित का कोई काम नहीं किया तो अब वह बाकी दिनों में कौन चमत्कार दिखाएगी। अधिकारी भी समझ गये हैं कि भाजपा सरकार का एजेण्डा कुछ और है। किसानों के हितों से उनका कोई लेना देना नहीं है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetassembaly election 2022National newsnews in hindipolitical newsUP Assembly Election 2022Urea ScamUrea shortage in UPअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमलायूपी में यूरिया की किल्लतयूपी विधानसभा चुनाव 2022यूरिया घोटाला
Previous Post

योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई : लल्लू

Next Post

जानें पितृपक्ष श्राद्ध कर्म का महत्व, विधि एवं मंत्र

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Pitru Paksha 2020

जानें पितृपक्ष श्राद्ध कर्म का महत्व, विधि एवं मंत्र

यह भी पढ़ें

6 जनवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

06/01/2021
Nitish Kumar

पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया शोक

19/04/2021
Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital

इस अस्पताल में 24 घंटे में 18 मौतों से कोहराम, सीएम ने दिए जांच के आदेश

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version