• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए अधिकारिओं को दिए ख़ास निर्देश

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi adityanath on flood

योगी आदित्यनाथ

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित जिलों के तटबंधों तथा बांधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरूवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तटबंधों तथा बांधों का निरीक्षण किया जाये। तटबंधों को सुरक्षित करने के उपाय समय से सुनिश्चित किये जायें ताकि नदी के किनारे के गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नदियों के जल स्तर की सत्त निगरानी रखी जायें तथा आस-पास के गांवों में पानी भरने के पूर्व ही मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों/बाढ़ शरणालयों में ले जाया जाए।

अंडमान-निकोबार में इस दुर्लभ जनजाति चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलों को निर्देश दिये है कि प्रांतीय रक्षक दल, होमगार्ड, युवक मंगल दल आदि के वालेण्टियर्स की सेवाओं का बाढ़ प्रबंधन व राहत कार्याें में उपयोग किया जाए।

श्री गोयल ने बताया कि राज्य में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिये एनडीआरएफ की 12 टीमें तथा एसडीआरएफ व पीएसी की 17 टीमें इस प्रकार कुल 29 टीमें तैनाती की गयी है। जिलो में 763 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिये बचाव व राहत प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री रखी गयी है। अब तक राहत सामग्री के तहत 1,55,504 खाद्यान्न किट तथा 2,80,428 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 327 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

यूपी : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

श्री गोयल ने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलो अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, शाहजहांपुर तथा सीतापुर के 893 गांवों बाढ़ से प्रभावित है।

शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), राप्ती नदी राप्ती बैराज (श्रावस्ती), सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) तथा तुर्तीपार (बलिया) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 465 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 6,99,396 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 4,591 कंुतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जिले एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है।

उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जिला आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नं0-1070 पर फोन कर सम्पर्क कर सकता है।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcm yogi news todaycm yogi news today liveFlood havoc in UPFlood relief workFlood terror in UPhelp of flood victimsNational newspolitical newsRelief of flood victimsUP Politicsबाढ़ पीड़ितों की मददबाढ़ पीड़ितों को राहतयूपी में बाढ़ का आतंकयूपी में बाढ़ का कहरसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

अहिंसक प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज, लोकतंत्र की हत्या : अखिलेश

Next Post

28 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post

28 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

इत्र नगरी में सपा की महक, अखिलेश यादव जीते

05/06/2024
राजीव कुमार नये चुनाव आयुक्त Rajeev Kumar new Election Commissioner

1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे राजीव कुमार ने नये चुनाव आयुक्त का संभाला कार्यभार

01/09/2020
murder

पति को फंसाने के लिए कर दी 6 साल की बेटी का कत्ल, मां गिरफ्तार

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version