Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

मन की बात : पीएम मोदी आज 68वीं बार करेंगे राष्ट्र को संबोधित, अनलॉक-4 की गाइडलाइंस पर कर सकते है चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 68वें संस्करण के लिए 18 अगस्त को लोगों से इनपुट्स और विचारों को साझा करने के लिए कहा था।

माना जा रहा है कि मन की बात में प्रधानमंत्री कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपनी बात लोगों से साझा कर सकते हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा बहाल करने की मंजूरी दी है। 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दी गई है। लिहाजा माना जा रहा है कि पीएम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस संकट में आगे बढ़ने का संदेश दे सकते हैं।

ऐसे आयोजनों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और कोरोना प्रोटोकॉल्स के नियमों का पालन करना होगा और जाहिर है पीएम मोदी का इन सब बातों पर जोर रहेगा।

श्रद्धापूर्वक करें पितरों को विदा, आशीर्वाद की करें प्रार्थना

बहरहाल बता दें कि मन की बात के पिछले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा था और कहा कि उसने भारत की भूमि पर कब्जा करने और अपने यहां चल रहे आंतरिक संघर्षों को हटाने के लिए भ्रामक योजना बनाई। करगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के शौर्य की कहानियों को साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपील भी की थी।

Related Articles

Back to top button