• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 2.54 करोड़ के पार, 8.49 लाख कालकवलित

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
world's corona updates
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.54 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 25,405,845 लोग संक्रमित हुए हैं और 849,389 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख को पार कर 6029695 पर पहुंच गयी है और अब तक 183,585 लोगों की जान जा चुकी है।

IPS चारु सिन्हा बनी CRPF श्रीनगर सेक्टर की IG,पद संभालने वाली पहली महिला

विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 3,90,8272 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 121,381 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 69,921 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 36,91,167 हो गया। इस दौरान 65,081 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 28,39,883 हो गयी है वहीं 819 और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 65,288 हाे गयी।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 992,402 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,128 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 627,041 लोग संक्रमित हुए हैं और 28,788 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 627,041 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 14,149 हो गयी हैं।

PM मोदी ने प्रणब दा को पुष्पांजलि अर्पित की, राष्ट्रपति कोविद ने दी श्रद्धांजलि

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है और अब सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 607,904 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 19,363 है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 599,560 हो गई तथा 64,414 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 462,858 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,094 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 411,726 संक्रमित है और 11,289 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना 11वें स्थान पर है और यहां 417,735 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 8,660 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 375,570 लोग संक्रमित है जबकि 21,571 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 338,082 हो गई है और 41,588 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। फ्रांस कोरोना संक्रमण मामलों सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों क संख्या 318,986 हो गई है और अब तक 30,640 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 315,772 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,897 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन और पाक  को मुंहतोड़ जवाब देंगे पिनाका रॉकेट लॉन्चर, स्वदेशी कंपनी से तय हुआ समझौता

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 312,996 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 4,281 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 295,849 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,294 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना संक्रमित की संख्या 270,133 हो गयी है और 6,370 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 269,214 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,483 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में अब तक 244,802 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,303 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 234,934 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 7042 लोगों की मौत हुई है।

बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,895 हो गई है। कोरोना वायरस से कनाडा में 9,173, इंडोनेशिया 7,417, इक्वाडोर में 6,556, नीदरलैंड में 6,252, स्वीडन में 5,808, मिस्र में 5,421, बोलीविया में 5,027, चीन में 4,723, रोमानिया में 3,621, फिलिपींस में 3,558, ग्वाटेमाला में 2,760, यूक्रेन में 2,605, स्विट्जरलैंड में 2,006, पोलैंड में 2,039, पनामा में 2002, होंडुरास में 1,858, पुर्तगाल में 1,822, और आयरलैंड में 1,777 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: AustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

PM मोदी ने प्रणब दा को पुष्पांजलि अर्पित की, राष्ट्रपति कोविद ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

सीएए मामले में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कफ़ील ख़ान को मिली ज़मानत

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
CM Vishnudev Sai-PM Modi
राष्ट्रीय

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
Next Post
KAFEEL KHAN

सीएए मामले में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कफ़ील ख़ान को मिली ज़मानत

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का हो रहा है ढोंग: स्वामी प्रसाद मौर्या

16/10/2023
Tulsi

ग्रहण काल में तुलसी छूना होता है वर्जित, इस समय कर लें ये काम

07/09/2025
CM Yogi

Asad Encounter: सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, उमेश पाल की पत्नी ने भी जताई खुशी

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version