• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जामिया के प्रोफेसर डिजाइन करेंगे अयोध्या कि मस्जिद, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी जिम्मेदारी

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
अयोध्या कि मस्जिद

अयोध्या कि मस्जिद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई द‍िल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा अयोध्या में दी गई वैकल्पिक जगह (बाबरी मस्जिद के खिलाफ) में यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्ज‍िद बनाएगा। इस मस्ज‍िद की डिजाइन जामिया मिल‍िया इस्लामिया के डीन आर्किटेक्चर प्रो एसएम अख्तर करेंगे। ये जानकारी जामिया मिल‍िया इस्लामिया की ओर से दी गई है।

प्रो एसएम अख्तर ने बताया कि अयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में सिर्फ मस्जिद नहीं बल्क‍ि उस जमीन पर पूरा एक कॉम्प्लेक्सनुमा इमारत बनाई जा रही है, मस्ज‍िद इसका एक हिस्सा होगी। प्रो अख्तर ने कहा क‍ि उस कॉम्प्लेक्स को तीन मूल्यों के आधार पर आर्किटेक्ट किया जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

प्रोफेसर अख्तर के मुताबिक उस पूरी इमारत में हिंदुस्तानियत, मानवता और इस्लामिक मूल्यों की झलकी नजर आएगी। यहां लोगों को प्रवेश करने पर हिंदुस्तानी संस्कृति की झलक मिलेगी। इसके अलावा इमारत में मानवता के मूल्य भी नजर आएंगे। प्रो अख्तर ने बताया कि उन्होंने इस इमारत के आर्किटेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही वो इसका पूरा आर्किटेक्ट तैयार करके वक्फ बोर्ड के सामने रखेंगे।

प्रो अख्तर वास्तुकला के साथ टाउन प्लानिंग के लिए खास पहचान रखते हैं। उन्होंने देश-विदेश में टाउन प्लानिंग पर अपने प्रेजेंटेशन दिए हैं। उनकी टाउन प्लानिंग पर्यावरण को खास ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। अब तक वास्तुकला पर उनकी चार किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं इनके नाम अर्बन हाउसिंग-इशूज एंड स्ट्रैटेजीस, इस्लामिक आर्किटेक्चर एट क्रॉस रोड्स, हबीब रहमान-द आर्किटेक्ट ऑफ इंडिपेंडेंट इंडिया और इन्वायरमेंटल रेमेडिएशन एंड रीजुवेनेशन हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन खोलना होगा विनाशकारी : WHO

बता दें कि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) के मस्जिद कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट आर्किटेक्ट की अपनी जिम्मेदारी को लेकर प्रो अख्तर खासे उत्साहित हैं। आईआईसीएफ उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से स्थापित किया गया ट्रस्ट है जो अयोध्या में मस्ज‍िद प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। ज्ञात हो कि यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन दी है जहां मस्ज‍िद कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

Tags: 24ghante online.comAyodhya Mosqueindo islamic cultural foundationJamia Millia IslamiaMosque DesignNational newsProfessor SM Akhtarअयोध्या की मस्जिदइंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशनजामिया मिलिया इस्लामियाप्रोफेसर एसएम अख्तरमस्जिद की डिजाइन
Previous Post

यूपी के 16.92 लाख किसानों को 1388.40 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का किया गया भुगतान

Next Post

बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी करना बुनकरों को मौत के मुंह में धकेलना जैसा : लल्लू

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post

बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी करना बुनकरों को मौत के मुंह में धकेलना जैसा : लल्लू

यह भी पढ़ें

keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को दी बधाई

18/10/2021

योगी सरकार ने साढ़े 4 साल में किसानों के हितों का रखा ध्यान, पूरे किए सभी वायदें

28/08/2021

पटवारी  भर्ती परीक्षा शुरू, कई जिलों में इंटरनेट बंद

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version