• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले वर्ष जून से ट्रिपिंग और लो वोल्टज से जनता मिलेगी निजात : शर्मा

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) चरणबद्ध ढंग से 50 नये ट्रांसमिशन उपकेंद्रों का निर्माण कर रहा है जो अगले वर्ष जून तक बनकर चालू भी हो जाएंगे। इससे लोगों को अनावश्यक ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।

श्री शर्मा ने बुधवार को यूपीपीटीसीएल की समीक्षा बैठक में अगले साल संभावित ऊर्जा मांग के अनुरूप पारेषण क्षमता, आयात क्षमता व लो वोल्टेज की दिक्कत को दूर करने के लिए बनाये जा रहे उपकेंद्रों का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

लखनऊ : सपा के कई कार्यकर्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी कार्यालय सोमवार तक बंद

उन्होने कहा कि इस वर्ष सर्वाधिक मांग 23419 मेगावाट रही है जिसके सापेक्ष आपूर्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया है। अगले वर्ष की गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक तंत्र विकसित करने का काम भी किया जा रहा है। वर्ष 2021 की गर्मियों में अधिकतम ऊर्जा मांग 26500 मेगावाट रहने की उम्मीद है। इसके लिए आयात क्षमता और पारेषण क्षमता को क्रमशः14000 मेगावाट तथा 28000 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में आयात क्षमता जहां 12300 मेगावाट है वहीं ग्रिड की पारेषण क्षमता 24500 मेगावाट है।

उन्होने कहा कि यूपीपीटीसीएल चरणबद्ध ढंग से 50 नये ट्रांसमिशन उपकेंद्रों का निर्माण कर रहा है जो अगले वर्ष जून तक बनकर चालू भी हो जाएंगे। इससे प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों के निवासियों को अनावश्यक ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक पारेषण नेटवर्क भी बन जायेगा।

SBI ने शुरू किया देश का पहला ग्रीन कार लोन, जानिए आपको कैसे मिलेगा इसका फायदा

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि कारपोरेशन 2025 तक आवश्यक मांग के अनुरूप पारेषण नेटवर्क विकसित करने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। वर्ष 2025 तक कुल मांग 31500 मेगावाट होने की उम्मीद है। इसके सापेक्ष आवश्यक पारेषण तंत्र के साथ ही कुल 198 नये पारेषण उपकेंद्र भी बनाये जाएंगे। साथ ही पारेषण क्षमता भी 34000 मेगावाट तथा आयात क्षमता 16000 मेगावाट तक बढ़ाई जाएगी।

Tags: 24ghante online.com50 New Transmission Substation50 नए ट्रांसमिशन उपकेंद्रEnergy Minister Shrikant SharmaLatest Uttar Pradesh News in HindiLow VoltageUP Power Corporation Limitedऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मायूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेडलो वोल्टज
Previous Post

पितृ पक्ष में इस तरह पाएं पितृ दोष से मुक्ति

Next Post

गलती से भी मनुष्य जिंदगी में ना करें ये काम, मिलती है असफलता

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

गलती से भी मनुष्य जिंदगी में ना करें ये काम, मिलती है असफलता

यह भी पढ़ें

rajesh kumar singh

तब रिश्ते दिल के होते थे

18/01/2021
shriram airport

श्रीराम एयरपोर्ट से प्रभावित 107 परिवारों को विस्थापित किए जाने की मिली मंजूरी

01/09/2021
Shani Trayodashi

100 दिन बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे शनि देव, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version