• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 50 प्रतिशत से ज्यादा होम आइसोलेशन में कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य हुए

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में 16 जनवरी को

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक मरीजाें ने अस्पताओं में उपचार कराने की बजाय अपने घरो में रह कर इलाज कराने को प्राथमिकता दी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरूवार को यहां बताया कि राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के 57,598 मामले एक्टिव है जिसमें से 29,588 मरीज हाेम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,11,453 लोग होम आइसोलेशन में थे, जिनमें 81,865 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर चुके है और वह स्वस्थ्य है।

देश में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना संक्रमण से 49 दर्ज की गई मौतें

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्हाेंने बताया कि राज्य में बुधवार को एक दिन में 1,36,803 सैम्पल की जांच की गयी। जिनमें से 90,262 एन्टीजन, आर0टी0पी0सी0आर0 तथा ट्रुनेट के माध्यम से की गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 60,50,450 सैम्पल की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5,776 नये मामले आये है।

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयाें में 2,588 लोग इलाज करा रहे है तथा सेमी पेड में 255 लोग इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी को खांसी, बुखार या सांस फूले तो तत्काल हेल्पलाइन नं0 हेल्पलाइन नं0 18001805145 अथवा सी0एम0 हेल्पलाइन नं0 1076 पर सम्पर्क करें।

विवाहिता की जलती चिता छोड़कर फरार हुआ पति, पुलिस ने कब्जे में लिया अधजला शव

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 85,904 क्षेत्रों में 3,11,589 टीम दिवस के माध्यम से 2,10,52,372 घरों के 10,54,19,256 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार ई-संजीवनी पोर्टल का प्रयोग किया जा रहा है। कल 1,978 लोगों ने 24 घंटे में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से परामर्श लिया, अब तक 57,189 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण बच्चों के टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ है । सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरी तरह से खुल गये है सभी अभिभावक अपने बच्चों को ले जाकर टीकाकरण का कार्य अवश्यक करा दे ताकि अन्य बिमारियों से भी वह सुरक्षित रह सके। उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश से क्रिटिकल केयर बेड की संख्या लगातार बढ़ायी जा रही है। किसी को भी कोविड संक्रमण के लक्षण होने पर तत्काल सरकारी व्यवस्था का लाभ उठाये जो पूरी तरह से निशुल्क है।

सऊदी अरब खैरात में अब पाकिस्‍तान को नहीं देगा पैसा, इमरान सरकार को बड़ा झटका

श्री प्रसाद ने कहा कि यदि सूंधने, स्वाद, बुखार, खांसी, सांस फूलने आदि के लक्षण दिखते है तो तत्काल जांच करायें या विभाग की हेल्पलाइन पर फोन करके चिकित्सीय सलाह ले सकते है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एकजून से दो सितम्बर के मध्य 64,887 मेजर आपरेशन हुये थे, इस वर्ष भी इसी क्रम में कोविड संक्रमण के दौरान 43,960 मेजर आपरेशन हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस दौरान 99,255 माइनर आपरेशन हुए थे, इस वर्ष भी इसी क्रम में कोविड संक्रमण के दौरान 69,049 माइनर आपरेशन हुए थे। निजी चिकित्सकों के फीस की संशोधित दरें आज जारी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाईयां उपलबध है।

Tags: 24ghante online.comAmit mohan prasadcorona havoc in UPhindi newsLucknow Newsnews in hindiup corona casesUP Corona Updatesup news in hindiUttar Pradeshअमित मोहन प्रसादउत्तर प्रदेशयूपी कोरोना अपडेटयूपी कोरोना केसेसयूपी न्यूज इन हिंदीयूपी में कोरोना का कहरयूपी में कोरोना का कहर बढ़ालखनऊ न्यूज़होम आइसोलेशन
Previous Post

गोल करने से बढ़ता है आत्मविश्वास : गौरमांगी

Next Post

NEET-JEE परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए इस्लामपुर से शुरू हुई फतुहा-बक्सर मेमू ट्रेन

Desk

Desk

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post

NEET-JEE परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए इस्लामपुर से शुरू हुई फतुहा-बक्सर मेमू ट्रेन

यह भी पढ़ें

SP mla roshan lal verma

भाजपा विधायक की बहू बैठी भूख हड़ताल पर, ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

25/11/2020
Five IAS officers promoted in Uttar Pradesh.

यूपी के वरिष्ठ IAS अफसरों का प्रमोशन, प्रमुख सचिव बने अपर मुख्य सचिव; देखें लिस्ट

12/01/2026
Kisan Credit Card

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version