• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेनी IPS को पीएम मोदी का गुरुमंत्र, बोले – टेक्‍सटाइल में धागे जोड़ते हैं और टेरर में धागे खोलते हैं

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ट्रेनी IPS को पीएम मोदी का गुरुमंत्र PM Modi's Gurmantra to Trainee IPS

ट्रेनी IPS को पीएम मोदी का गुरुमंत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के प्रोबेशनर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है। ये सारे ट्रेनी सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में में जमा हुए थे। इस मौके पर पीएम ने आतंकवाद पर खुल कर बातें की। कार्यक्रम में मौजूद युवा ऑफिसर ने प्रधानमंत्री से अपने-अपने अनुभव शेयर किए हैं। इसी दौरान उन्होंने बिहारी की एक ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर तनुश्री को टेक्‍सटाइल और टेरर के बीच बड़े ही अनोखे अंदाज में फर्क को समझाया।

Interaction with young police officers. https://t.co/J5eX6RI4qx

— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2020

पीएम  ने टेरर और टेक्सटाइल का फर्क समझाया

कार्यक्रम में पीएम से बातचीत करते हुए सबसे पहले तनुश्री ने बताया कि कैसे आतंकवाद के खिलाफ उनकी टीम ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन चलाया है। इसके बाद जब पीएम ने पूछा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की है? तो तनुश्री ने बताया कि NIFT गांधी नगर की पास आउट हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप भी गुजरात में जाकर के आई हैं। फिर उन्‍होंने पूछा कि ‘टेक्‍सटाइल और टेरर… कैसे गुजारा करोगी?’ इस पर तनुश्री ने कहा कि उन्‍हें बहुत अच्‍छी ट्रेनिंग मिली है। इसके बाद पीएम मोदी ने ने कहा कि देखिए टेक्‍सटाइल में धागे जोड़ने होते हैं और टेरर में धागे खोलने होते हैं। तो अलग-अलग पहलू के काम करने पड़ेंगे आपको।

बिहार बोर्ड ने 9 से 21 सितंबर तक होने वाले एसटीईटी का प्रवेश पत्र किया जारी

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में युवकों को शुरुआत से ही आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला पुलिस अधिकारियों से वहां की महिलाओं की मदद लेने की अपील की है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान देश में पुलिस का ‘मानवीय’ पक्ष सामने आया है।

वे ‘प्यारे ’ लोग हैं

एक महिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ‘प्यारे ’ लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैं इन लोगों के साथ बहुत जुड़ा हुआ हूं। वे आपके साथ बेहद प्यार से पेश आते हैं। हमें गलत राह पर जाने वालों को रोकना होगा। महिलाएं ऐसा कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि (जम्मू-कश्मीर में) हमारी माएं ऐसा कर सकती हैं। अगर हम शुरू में ही ऐसा करें तो बहुत अच्छा होगा।

Tags: Indian Police Serviceips traineepm modiPM Modi's Gurmantra to Trainee IPSprobationersआईपीएस अधिकारीआतंकवादटेक्सटाइलट्रेनी IPS को पीएम मोदी का गुरुमंत्रपीएम मोदी
Previous Post

बिहार बोर्ड ने 9 से 21 सितंबर तक होने वाले एसटीईटी का प्रवेश पत्र किया जारी

Next Post

9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लें-कंगना रनौत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
kangana ranaut

9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लें-कंगना रनौत

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु पहुंचा यूक्रेन में जान गंवाने वाले मेडिकल छात्र नवीन का शव, CM बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

21/03/2022

राजपथ पर काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत वैभव सोशल मीडिया में छाया

26/01/2022
Benjamin Netanyahu

प्रधानमंत्री ने इस चैनल के प्रसारण पर लगाई रोक, हिंसा भड़काने का लगा आरोप

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version