• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में बरकत बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
07/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
salt

नमक

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिना नमक (Salt) के स्वादिष्ट खाने की कल्पना नहीं की जा सकती। थोड़ा सा नमक आपके खाने को लजीज बना देता है। खाने में नमक कम हो, तो वह बेस्वाद लगता है। नमक सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की भी अद्भुत शक्ति होती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो नमक में बुरी शक्तियों को दूर करने की बहुत शक्ति होती है। नमक का प्रयोग न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है बल्कि आपके घर में सुख- समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक है।

वास्तुदोष निवारण में नमक (Salt) एक शक्तिशाली उपाय है। कांच के बाउल में सैंधा नमक की डलियां भरकर शौचालय में रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। पंद्रह दिन के बाद नमक को बदलते रहें। दरअसल, नमक और कांच दोनों ही राहु की वस्तु हैं जो राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करती हैं। राहु नकारात्मक ऊर्जा और कीटाणु, जो इन्फेक्शन देते हैं। उसका कारक माना गया है। जिसके कारण परिवार की सेहत और समृद्धि दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

अगर पति-पत्नी में आपसी तालमेल नहीं है और छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा होता है, तो गृहकलेश को दूर करने के लिए आपको अपने शयनकक्ष में सेंधा नमक का एक छोटा सा टुकड़ा अवश्य रखना चाहिए। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है जिससे वातावरण हल्का होगा व धीरे-धीरे तनाव दूर होगा और रिश्ते सुधरेंगे।

घर में सकारात्मक माहौल के लिए आप चाहें तो सेंधा नमक के स्थान पर रॉक सॉल्ट का लेंप भी रख सकते हैं। इसे किसी भी कमरे में रखा जा सकता है पर ध्यान रहे कि इसे कक्ष में रखने की दिशा दक्षिण या दक्षिण-पूर्व हो। इस लैंप को जलाने से आपको मानसिक शांति अनुभव होती है, इतना ही नहीं आप इससे ताजगी महसूस करेंगे।घर में रॉक साल्ट रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा,जिससे आपकी  शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

यदि परिवार के किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो एक चुटकी नमक और थोड़ी सी राई लेकर सात बार सिर के ऊपर से घुमाकर पानी में बहा दें अथवा बाहर फेंक दें,नज़र उतर जाएगी। हफ्ते में एक दिन पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर बच्चों को नहलाएं, बच्चों को नजर नहीं लगेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।

रात को सोते समय पानी में एक चुटकी नमक डालकर हाथ पैर धोने से शारीरिक थकान तो मिटती है, स्ट्रेस भी दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इसके अलावा राहु और केतु के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं।

गुरुवार को छोड़कर पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा साबुत खड़ा नमक (समुद्री नमक) मिला लेना चाहिए। इस उपाय से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है एवं दरिद्रता दूर होकर धन का आगमन बना रहेगा।

Tags: Saltsalt ke upayvastu shastravastu tips for houseवास्तु के उपाय
Previous Post

ठंडाई के बिना फीका है होली का आनंद, देखें रेसिपी

Next Post

जलती होली में डाले ये चीजें, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
Talcum Powder
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
lip
फैशन/शैली

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

21/10/2026
Face Pack
फैशन/शैली

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

21/10/2026
Next Post
Holika Dahan

जलती होली में डाले ये चीजें, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि

यह भी पढ़ें

कोरोना को लेकर कनाडा के साथ होने वाली बैठक से विदेश मंत्री एस जयशंकर का किनारा

05/12/2020
बिकरूकांड

विकास दुबे के मारे गए साथी प्रभात के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15/08/2020
Bhupesh Baghel

राज्य में साकार हो रही बापू के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना: भूपेश बघेल

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version