• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलती होली में डाले ये चीजें, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि

Writer D by Writer D
07/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

Holika Dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi) के त्योहार के दिन कई तरह के ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। होलिका दहन (Holi Dahan) , धुलेंडी या रंग पंचमी के दिन कुछ साथ सामग्रियां खरीदने का प्रचलन है। इन्हें खरीदने से घर परिवार में सुख, शांति, धन समृद्धि बनी रहती है और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलने लगता है। इन्हीं सामग्रियों से हम जानते हैं कुछ प्रमुख सामग्रियों के बारे में।

नारियल: 1 पानीदार नारियल लेकर किसी रोगी या पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से 7 या 21 बार घड़ी की सूई की दिशा में उतारें या वारें और उसे होलिका की आग में डाल दें। इससे संकट चला जायेगा। नारियल डालने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करें और इष्टदेव से प्रार्थना करें। यदि राहु के कारण किसी भी प्रकार का संकट खड़ा हो रहा है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जायेगा।

कर्पूर: कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसे होली की आग में डालने का भी रिवाज है। होली की पूजा में इसका प्रयोग होता है।

गेहूं की बाली: होली के दौरान गेहूं की फसल पक जाती है। यही कारण है कि गांवों में होली के अवसर पर फसल और पशु पूजा होती है। होलिका पूजन के लिए गेहूं की बाली की आवश्यकता होती है , जिसे होला भी कहते हैं। नए अनाज को होली की अग्नि में अर्पित करने की परंपरा है।नई फसल को सबसे पहले अग्नि के माध्यम से देवताओं को अर्पित करते हैं।

गोबर के कंडे: होलिका दहन के लिए गोबर के कंडे लगते हैं जो होली के डांडा के आसपास जमाएं जाते हैं। इसी के साथ सात कंडो के बीच में छेद करके उसमें सूत या मूंज का धागा पिरोकर उसे होली में सजाया जाता है जिसे भरभोलियां कहते हैं। होलिका दहन के पहले इसे भाइयों के उपर से वार कर होली की अग्नि में जलाने से भाई के उपर आया संकट हटा जाता है।

कौड़ियां: गोमती चक्र, कौड़ियां और बताशे जलती होली में स्वयं पर से उतारकर डालने से भी जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।

खील बताशे: माता लक्ष्मी को बताशे प्रिय है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी। इसे होलिका दहन के दिन आग में डालने से जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।

गन्ना: होली के दौरान हीं गेहूं के साथ गन्ने की फसल भी खड़ी हो जाती है। होलिका दहन के दौरान गन्ने को भी होली की अग्नि में अर्पित किया जाता है। माता लक्ष्मी और होलिका की पूजन में गन्ना जरूरी है।

सिंदूर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की के विवाह में परेशानी आ रही है या कोई महिला अपने पारिवारिक जीवन में बहुत दुखी है तो एक चुटकी सिंदूर लेकर होली की पवित्र अग्नि में डालकर श्रीहरि से प्राथना करें। यह बात किसी को न बताएं।

चना और मटर: होलिका दहन से पहले उसकी विधि विधान के साथ पूजा करें और गेहूं के साथ हीं मटर , चना, आदि होलिका दहन के समय अर्पित करें।

सुपारी: एक काले कपड़े में काले तेल , 7 लौंग, 3 सुपारी,50 ग्राम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें। फिर इसे खुद पर से 7 बार वारने के बाद उसे होली की अग्नि में स्वाहा कर दें।

Tags: AstrologyAstrology tipsholi 2024holi celebrationHoli NewsHolika Dahanholika dahan 2024Holika Dahan newsHolika Dahan totke
Previous Post

घर में बरकत बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

Next Post

आर्थिक समस्याओं से है परेशान, तो करें ये छोटा सा उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Cow

आर्थिक समस्याओं से है परेशान, तो करें ये छोटा सा उपाय

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

07/10/2023
UPNEDA

मऊ के चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण, हाईराईज सोलर लाइटां से होंगे रोशन

21/02/2023
Republic Day Dishes

गणतंत्र दिवस पर बनाना है कुछ टेस्टी, तो ये डिशेज है बेस्ट

26/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version