• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संत केशवानंद भारती संविधान के मूल अधिकार बचाने के लिए किए जाएगें याद

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
संत केशवानंद भारती का निधन Sant Kesavanand Bharti's death

संत केशवानंद भारती का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संत केशवानंद भारती का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारती, केरल के कासरगोड़ में एडनीर मठ के प्रमुख थे। देश उन्हें संविधान को बचाने वाले शख्स के तौर पर याद रखेगा।

बता दें कि 47 साल पहले यानी 1973 में उन्होंने केरल सरकार के खिलाफ मठ की संपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। उस वक्त 13 जजों की बेंच ने संत केशवानंद के पक्ष में संविधान के मौलिक अधिकार को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। बता दें केरल सरकार ने उस वक्त उनके मठ की संपत्ति पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी।

संत होने के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर भी थे

सांस लेने की तकलीफ और हृदय में दिकक्तों के चलते उन्हें मैंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे साल 1961 से मठ के प्रमुथ थे। संत होने के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर भी थे। 15 साल तक उन्होंने यक्षगाना मेला में गायक और डायरेक्टर के तौर पर भाग लिया। उन्होंने मठ में कई साहित्यिक कार्यक्रम भी चलाया। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और स्वामीजी के भक्त, श्याम भट ने अंग्रेजी अखबार हिंदू से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने यक्षगान को अलग पहचान दी साथ ही उन्हें वो प्रमुखता मिली, जिसके वे हकदार थे।

राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- GST मतलब आर्थिक सर्वनाश

संत केशवानंद भारती ने महज 19 साल की उम्र में लिया था संन्यास 

संत केशवानंद भारती ने महज 19 साल की उम्र में संन्यास लिया था। कुछ ही साल बाद अपने गुरु के निधन की वजह से वे एडनीर मठ के मुखिया बन गए। इस मठ का इतिहास करीब 1,200 साल पुराना माना जाता है। यही कारण है कि केरल और कर्नाटक में इसका काफी ज्यादा सम्मान है। इस मठ का भारत की नाट्य और नृत्य परंपरा को बढ़ावा देने के भी जाना जाता है। 60-70 के दशक में कासरगोड़ में इस मठ के पास हजारों एकड़ जमीन भी थी।

साल 1970 में केरल हाईकोर्ट में इस मठ के मुखिया होने के नाते केशवानंद भारती ने एक दायर याचिका दायर की थी। उन्होंने अनुच्छेद 26 का हवाला देते हुए मांग की थी कि उन्हें अपनी धार्मिक संपदा का प्रबंधन करने का मूल अधिकार दिया जाए। उन्होंने संविधान संशोधन के जरिए संपत्ति के मूल अधिकार पर पाबंदी लगाने वाले केंद्र सरकार के 24वें, 25वें और 29वें संविधान संशोधनों को चुनौती दी थी। 68 दिनों तक चली सुनवाई के बाद वे केस हार गए। बाद में उन्होंने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जहां सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

Tags: ConstitutionEdneer MuttKeralaSant Kesavanand Bharti's deathSeer Kesavananda Bharatiकेरल इदनीरकेशवानंद भारतीसंत केशवानंद भारती का निधनसंविधान
Previous Post

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनसिंदे बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार है वह

Next Post

तेज प्रताप का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है

Desk

Desk

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
तेज प्रताप

तेज प्रताप का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है

यह भी पढ़ें

arrested

दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

22/09/2022
Allahabad High Court

गाय को राष्ट्रीय पशु करें घोषित, गौरक्षा सिर्फ किसी एक धर्म की जिम्मेदारी नहीं : HC

01/09/2021
Swatantra Dev

सिर्फ समस्या बतायेंगे तो समस्या का समाधान कभी नहीं हो पाएगा: स्वतंत्र देव

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version