• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगीराज में कानून व्यवस्था जर्जर और तार-तार हो चुकी है : संजय सिंह

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
संजय सिंह

संजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराधियों के लिये और अपराधियों की तरह काम कर रही है।

श्री सिंह ने सोमवार को कहा कि योगी राज में जंगलराज बढ़ता ही जा रहा है और इसी जंगलराज ने एक ईमानदार नेता और तीन बार के विधायक निर्वेन्द्र मिश्रा की जान ले ली। पुलिस के सामने ऐसी घटना योगी राज की जर्जर और तार- तार हो चुकी कानून व्यवस्था को उजागर करती है।

DRDO ने किया व्हीलर द्वीप से हाइपरसोनिक तकनीक का सफल परीक्षण

उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने विधायक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और जब गांव वालों ने हत्यारों को पकड़ लिया तो सीओ ने जाकर उन हत्यारों को छुड़ा लिया और विधायक की पत्नी, बहू और बेटे से मारपीट की, इस तरह का घिनौना काम यूपी की पुलिस कर रही है।

श्री सिंह ने कहा कि यूपी की पुलिस अपराधियों की तरह काम कर रही है, जब वह विधायक के परिवार से मिलकर वापस लौट रहा था तो सीतापुर के अटरिया में मेरे पीछे पुलिस लगा दी गई, उनकी गाड़ी में एक इंस्पेक्टर बैठा दिया गया और एक गेस्ट हाउस में ले जाकर रोक दिया गया।

आप नेता ने कहा “ मुझे गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया मेरे साथ बदसलूकी की गई और तो और मेरे घर पर पुलिस भेजी गई, मेरी पत्नी को फ़ोन करके एक पुलिस अधिकारी ने धमकाने की कोशिश की।

आगरा : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना से मांगी मदद, देखें Video

उन्होंने कहा कि माफिया जगत के भी कुछ नियम कायदे होते हैं वे लोग भी एक दूसरे के परिवार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते हैं, परिवार को परेशान नही करते हैं मगर श्री योगी और उनकी सरकार की मानसिकता का स्तर माफियाओं से भी ज्यादा गिरा हुआ है।

श्री सिंह ने कहा कि यूपी में लगातार ब्राह्मणों, दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही है उनके साथ अत्याचार हो रहा है और जब वह इस मामले को उठाते हैं तो योगी सरकार उनके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज करवा देती है, उनका कार्यालय बंद करवा देती है उन्हे नोटिस भेज कर धमकी देती हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि भूतपूर्व विधायक निर्वेन्द्र मिश्रा की हत्या प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो , उस संदिग्ध सीओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और परिवार को एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि मुआवजा के तौर पर दिया जाना चाहिए।

Tags: 24ghanteonline. comaap MP Sanjay Singhcm yogi adityanathLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsnational news in hindipolitical newsup newsआप सांसद संजय सिंहयूपी ख़बरेंसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

आगरा : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना से मांगी मदद, देखें Video

Next Post

अफवाह और बहकावे की राजनीति में भाजपा सरकार की मास्टरी है : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

अफवाह और बहकावे की राजनीति में भाजपा सरकार की मास्टरी है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Masik Shivaratri

महाशिवरात्री की रात जरूर करें ये काम, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

26/02/2025
sanjay bhusreddy

प्रदेश में अवैध शराब का धंधा करने वालों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

08/07/2021

कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराएं : सीएम योगी

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version