• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज : पीडीए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, राजनीति
0
पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद का सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड पर अवैध भवन को सोमवार को जेसीवी मशीन चलवाकर जमींदोज कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारी लाव लश्कर के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के नवाब यूसुफ अली रोड पहुंचे और बाहुबली विधायक के एक भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। करीब 600 वर्ग गज क्षेत्रफल में नजूल की भूमि पर बने अतीक अहमद के अवैध मकान को ढहा दिया गया । बुल्डोजर से मकान को ढहाने की कार्रवाई जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ पीडीए संयुक्त रूप से किया है। सिविल लाइंस का सर्किल रेट भी काफी अधिक होने के कारण बाजार में इसकी कई करोड़ रुपये आंकी गयी है। नजूल भूमि पर बने इस मकान को करीब चार महीने पहले सील कर दिया गया था।

पर्थ के बजाय एडिलेड या ब्रिस्बेन से शुरू हो सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

उन्होंने बताया कि करीब 600 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने इस मकान में पहले ईटोन का वर्कशॉप था। नजूल भूमि पर बने इस वर्कशॉप का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ बताया जा रहा है। हालांकि मकान बहुमंजिला नहीं है, लेकिन उसका क्षेत्रफल काफी बड़ा है। संपत्ति को जिला प्रशासन, नगर निगम और प्राधिकरण अपने अधीन कर लेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले उसकी करीब 60 करोड़ रूपये मूल्य की सात अवैध अचल संपत्तियों को पिछले दो दिनों में कुर्क कर ली गयी। खुल्दाबाद पुलिस ने पिछले महीने कर्बला स्थित दफ्तर एवं चकिया स्थित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। इनकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। अतीक की अवैध बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी से संस्तुति की थी।

इंग्लैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

इससे पहले सिविल लाइंस में एमजी मार्ग, धूमनगंज में कालिंदीपुरम तथा ओमप्रकाश सभासद नगर और खुल्दाबाद स्थित चकिया स्थित पांच संपत्तियों (मकान) को कुर्क किया गया था। पुलिस ने इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये अनुमानित की है। पुलिस इन संपत्तियों की सुरक्षा करेगी। इनको क्षति पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

चकिया निवासी अतीक अहमद पुलिस के रिकार्ड में इंटर स्टेट गैंग के सरगना के रूप में है। उसके खिलाफ प्रयागराज समेत दूसरे जिलों और प्रदेश में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतीक के खिलाफ बसपा शासन काल में भी पुलिस ने शिकंजा कसा था। वर्ष 2002 से 2004 तक उसकी बेनामी संपत्तियां कुर्क हुईं थीं। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अगस्त 2018 में करेली में सरकारी जमीन कब्जा कर विकसित की जा रही अलीना सिटी, अहमद सिटी जैसी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया गया था। देवरिया जेल में प्रॉपटी डीलर जैद खालिद की पिटाई मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अतीक और उसके करीबियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

Tags: Prayagraj Development Authorityअतीक अहमदअतीक अहमद के अवैध भवन
Previous Post

कोविड से किसी एक विभाग की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की लड़ाई है : योगी

Next Post

ईडी ने चंदा कोचर के पति दीपक को किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
दीपक कोचर

ईडी ने चंदा कोचर के पति दीपक को किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

भाजपा सरकार राज्य में काेरोना संक्रमण और भ्रष्टाचार रोकने मे विफल : अखिलेश

15/08/2020
Rain

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

08/12/2024
Deepotsav

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी से मार्किंग प्रक्रिया का श्रीगणेश

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version