• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी बोले- बीते छह सालों में गरीबों के लिए देश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुआ

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

नई शिक्षा नीति नए भारत की, नई उम्मीदों, नई आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में पिछले छह साल में गरीबों के लिए जितना काम हुआ है। उतना पहले कभी नहीं हुआ है। यह बात प्रधानमंत्री ने बुधवार को ‘स्‍वनिधि संवाद’ में कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक देशवासी का जीवन आसान हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में गरीबों की बात तो बहुत हुई है, लेकिन गरीबों के लिए जितना काम पिछले छह साल में हुआ है। उतना पहले कभी नहीं हुआ। हर वह क्षेत्र, हर वह सेक्टर जहां गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित अभाव में था। सरकार की योजनाएं उसका संबल बनकर आईं।

LIVE: PM Shri @narendramodi interacts with beneficiaries of PM SVANidhi scheme in Madhya Pradesh. #AatmaNirbharVendor https://t.co/86DWuwaR4X

— BJP (@BJP4India) September 9, 2020

कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ की शुरुआत की है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का मकसद है कि रेहड़ी पटरी वाले लोग नई शुरुआत कर सकें। ताकि अपना काम फिर शुरू कर सकें, इसके लिए उन्हें आसानी से पूंजी मिल सके तथा उन्हें अधिक ब्याज देकर पूंजी न लानी पड़े।

उन्होंने कहा किइस योजना में तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की गई है कि रेहड़ी पटरी वाले साथियों को कागज जमा कराने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। आप कॉमन सर्विस सेंटर, नगर पालिका कार्यालय या बैंक में जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

यूपी के इन तीन जिलों में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाए : सीएम योगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘स्वनिधि योजना’ से जुड़ने वाले रेहड़ी पटरी वाले लोग का जीवन आसान बन सके और उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सकें। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी या ठेला लगाने वाले भाई-बहनों के पास उज्ज्वला का गैस कनेक्शन है या नहीं। उनके घर बिजली कनेक्शन है या नहीं। वे आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बीमा योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। उनके पास पक्की छत है या नहीं, ये सभी बातें देखी जाएंगी।

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि देश का गरीब कागजों के डर से पहले बैंक में जाता तक नहीं था , लेकिन अब जनधन योजना के माध्यम से 40 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं। तो उन्हें आसानी से ऋण, आवास योजना का लाभ और आर्थिक मदद मिल रही है।

Tags: aatmanirbhar bharatAatmanirbhar Nidhihindi newslatest news in indiaMadhya Pradeshnarendra modinew delhipm modishivraj singh chouhanstreet vendorsSvanidhi Samvaadआत्मनिर्भर भारतनरेंद्र मोदीपीएम मोदीमध्य प्रदेशरेहड़ी मजदूररेहड़ी-पटरीस्वनिधि संवादहिंदी न्यूज
Previous Post

भ्रष्टाचार पर CM योगी सख्त, एक और IPS अधिकारी सस्पेंड

Next Post

फर्रूखाबाद : बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
हरयाणा

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार

20/10/2026
Gangotri Dham
उत्तराखंड

गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, भैयादूज पर यमुनोत्री-केदारनाथ के दर्शन थमेंगे

20/10/2026
Next Post

फर्रूखाबाद : बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Rain

यूपी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में होगा आंधी-पानी का डबल अटैक

15/04/2025
Namaz

शांति-सौहार्द के साथ यूपी में मनी बकरीद, नहीं हुई सड़कों पर नमाज़

29/06/2023
Dr. bhimrao ambedkar

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दाखिले जारी

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version