• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की नीतियों के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर : लल्लू

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति ने पूरे बुंदेलखंड को किसानों की कब्रगाह में तब्दील कर दिया है।

झांसी दौरे पर गये श्री लल्लू ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर है। बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश से मूंग, उड़द, मूंगफली की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों को एक पाई की भी मुआवजा राशि मयस्सर नहीं हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित किसानों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत किसानों को एक पैसा की बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ है। गलत नीतियों के कारण अन्ना जानवरों का प्रकोप बहुत तेजी से फैला है। किसान दिन-रात, दोपहरी, चौकीदारी करने को मजबूर है।

कंगना और महाराष्ट्र सरकार के विवाद के बीच गृह मंत्री देशमुख को मिली धमकी

कई पीड़ित किसानों ने उन्हें बताया कि बुंदेलखंड में निजी नलकूप लगाने पर सरकार द्वारा 63 हजार रुपए अनुदान देने का प्रावधान था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी एक भी किसान को फूटी कौड़ी नहीं मिली है।

यूपी के इन तीन जिलों में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाए : सीएम योगी

श्री लल्लू ने कहा कि देश का अन्नदाता आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री मोर के साथ वीडियो शूट करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी टीम 11 की फर्जी बैठकों से फुर्सत तक नहीं है।

दौरे पर साथ रहे प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूरे बुंदेलखंड के लिए पैकेज दिया गया। जगह-जगह मंडियां बनीं। फसलों की खरीद शुरू हुई। पानी के लिए कई तरह की योजनाओं की पहल हुई लेकिन आज पूरा बुंदेलखंड पलायन और पानी की मार से आंसू बहा रहा है। किसान आत्महत्या को मजबूर है। पलायन के कारण गांव के गांव खाली हो चुके हैं।

Tags: 24ghante oline.comajay kumar lalluBJP Governmentpolitical newssocial justice killing in broad daylightUP Politicsअजय कुमार लल्लू
Previous Post

महिलाओं को आर्थिक रूप से साक्षर बनाना चाहती हैं निसारी महेश

Next Post

7 साल बाद फिर से पुराने हेयरस्टाइल में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Desk

Desk

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
priyanka chopra

7 साल बाद फिर से पुराने हेयरस्टाइल में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

यह भी पढ़ें

ek villain returns

‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग सेट से फोटो वायरल, बाथरोब में दिखी दिशा पाटनी

12/03/2021
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

योगी सरकार प्रदेश के 59 शहरों का करेगी जीआईएस बेस्ड विकास

07/03/2025
शत्रुघ्न सिन्हा

पत्नी का बर्थडे भूलने पर क्या होता है? शत्रुघ्न ने कपिल के शो पर बताया अंजाम

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version