• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुरुक्षेत्र में किसानों ने नेशनल हाइवे 44 किया ब्‍लॉक, तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में जमकर काटा बवाल

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Farmers block National Highway 44 in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में किसानों ने नेशनल हाइवे 44 किया ब्‍लॉक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज किसानों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में जमकर बवाल काटा है। इस दौरान उन्‍होंने नेशनल हाइवे 44 को भी ब्‍लॉक कर दिया। कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीपली मंडी परिसर में किसान बचाओ रैली बुलाई गई, जिसमें प्रदेश भर के किसान जुटे। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने इस रैली के लिए अनुमति नहीं दी थी। जबकि महम विधायक बलराज कुंडू को भी समर्थकों सहित हिरासत में लिया गया।

#WATCH Haryana: Farmers block National Highway 44 near Kurukshetra in protest against the three recent agriculture ordinances passed by the Union Cabinet. pic.twitter.com/oLw6lA6Ukm

— ANI (@ANI) September 10, 2020

कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान बचाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसको लेकर प्रदेशभर के किसान नेता काफी समय से जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। यही नहीं, इस रैली का हिस्‍सा बनने के लिए एक दिन पहले ही किसान अपने घरों से निकल पड़े थे, लेकिन कुछ किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान कई जगह पर किसानों को हिरासत में भी लिया गया। जबकि इस दौरान किसानों ने विरोध किया तो पुलिस को उन पर लाठियां भांजनी पड़ी।

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरियाणा के किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों का जमकर विरोध कर रहे हैं। जबकि इस दौरान उन्‍हें राज्‍य की कई पार्टियों का समर्थन भी हासिल है। कानून के मुताबिक, पहले हर व्यापारी केवल मंडी से ही किसान की फसल खरीद सकता था। अब व्यापारी को इस कानून के तहत मंडी के बाहर से फसल खरीदने की छूट मिल जाएगी। अनाज, दालों, खाद्य तेल, प्याज, आलू आदि को जरूरी वस्तु अधिनियम से बाहर करके इसकी स्टॉक सीमा खत्‍म कर दी है।

लेबनान की राजधानी बेरूत के एक बंदरगाह पर लगी भीषण आग

महम के विधायक बलराज कुंडू ने भी किसान बचाओ रैली को अपना समर्थन दिया था। वे भी आज अपने समर्थकों के साथ पीपली जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कुंडू समर्थकों में काफी देर तक हंगामा भी हुआ। हिरासत में लिए जाने के बाद कुंडू ने कहा कि वह किसानों की आवाज उठाते रहेंगे, सरकार इस तरह से दमनकारी नीति अपना कर किसानों को दबा नहीं सकती।

गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, रेप पीड़िता को करोड़ों की संपत्ति देने पर एफआईआर दर्ज

सरकार कुछ फसलों का डायरेक्ट भुगतान करना शुरू कर चुकी है। इसलिए आढ़ती फाइनेंस के लाइसेंस की मांग करते हैं। वहीं, आढ़तियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके व किसानों के खिलाफ बनाए गए सभी नए अध्यादेशों को काला कानून बताया है।

Tags: central governmentHaryana Kisanmanohar lal khattarNational Highway 44 blockthree agricultural ordinancesकेंद्र सरकारतीन कृषि अध्यादेशोंनेशनल हाईवे 44 किया ब्‍लॉकमनोहर लाल खट्टहरियाणा किसान
Previous Post

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Next Post

बिहार में अपराधियों ने होटल में घुसकर होटल मालिक समेत दो लोगों को गोली मार दी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Next Post
Criminals enter Bihar hotel and shoot two people

बिहार में अपराधियों ने होटल में घुसकर होटल मालिक समेत दो लोगों को गोली मार दी

यह भी पढ़ें

4 to 6 bogies of Jaffar Express train derailed

रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की 4 से 6 बोगियां

18/06/2025
bjp claim

बीजेपी का दावा- कांग्रेस की सौम्या वर्मा ने तैयार किए ‘टूलकिट’, पार्टी से मांगा जवाब

19/05/2021
CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

17/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version