Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

नशे में धुत सिपाही ने बीच सड़क पर किया हंगामा, अधिकारियों को दी गालियां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी ने नशे में धुत होकर सड़क पर ही जमकर हंगामा कर दिया। नशे में धुत सिपाही राहगीरों को गालियां दे रहा था। उसने अपने आला अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। वहां से गुजर रहे एक कॉलेज के प्रोफेसर ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगे तो पुलिसकर्मी ने अपने आला अधिकारियों को भी गाली देनी शुरू कर दी।

वह अपने उच्चाधिकारियों को भी गाली देते हुए मौके से निकल गया। इस संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी पहचान कर कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह घटना लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के राजेंद्र नगर रानीगंज इलाके की है।

बंदर पुलिसकर्मी के कंधे पर बैठ निकाल रहा सिर से जुएं, वीडियो हुआ वायरल

बताया जाता है कि देर शाम शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वह बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर हर राहगीर को गाली दिए जा रहा था। इसी बीच शिया पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कृति प्रकाश भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। प्रोफेसर कृति प्रकाश ने जब सिपाही के गाली देने का विरोध किया और वीडियो बनाना शुरू किया तो वह अपने अधिकारियों के लिए अपशब्द बोलते हुए निकल लिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, 8 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे 2 युवक

प्रोफेसर प्रकाश के मुताबिक पुलिसकर्मी की नेम प्लेट पर अजीत सिंह लिखा था। इस संबंध में लखनऊ के जॉइंट सीपी नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि इस पुलिसकर्मी के संबंध में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मी के गैर जनपद से आए होने की आशंका जताते हुए कहा कि पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button