• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संगठन की मजबूती का आधार निरंतर सम्पर्क व संवाद है : स्वतंत्र देव

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों का केन्द्र मण्डल के स्थान पर सेक्टर होगा, जिसकी धुरी बूथ होगी।

आगरा में एटा, कासगंज, मैनपुरी एवं फिरोजबाद जिलों की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केन्द्रित पार्टी है और पार्टी कार्यकर्ता अन्त्योदय का मंत्र लेकर सेवा को ही संगठन मानकर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर पार्टी 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ काम करेगी। पार्टी हर जिले के कम से कम 70 गांव में स्वच्छता अभियान चलाएगी, साथ ही कोरोना महामारी से जंग जीत चुके कम से कम 70 लोगों का प्लाज्मा भी डोनेट किया जाएगा।

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके भाइयों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट

उन्होने कहा कि कम से कम 70 लेाग रक्तदान करेेगें और कम से कम 70 दिव्यांगों को ट्राइसिकल व अन्य उपकरण भेंट किये जाएगें। इसके साथ ही सेवा के अन्य कार्य भी गांव, मोहल्ले, गलियों में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता करेगें। आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों का केन्द्र मण्डल के स्थान पर सेक्टर होगा, जिसकी धुरी बूथ होगी।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता गांव, गरीब, किसान की सेवा और उनके जीवन स्तर को खुशहाल बनाने का माध्यम मात्र है। आगामी दिनों में विधानसभा उपचुनाव के साथ शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव तथा गन्ना समिति के चुनावों में विजय संकल्प के साथ काम करना है।

लंका प्रीमियर लीग की नीलामी में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे बड़े प्लेयर होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बूथ स्तर पर प्रवास व बैठकों में कमी आई है, अब पुनः सरकार व प्रशासन की कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बूथ स्तर तक प्रवास व बैठकें आयोजित की जाएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा योगी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य के बीच पहुंचाया जाए।

उधर, वाराणसी में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी,सर्वसमावेशी बूथ संरचना के सत्यापन का कार्य अभी पूरा किया गया है। सेवा कार्याें की अगली कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगें। इसके साथ ही प. दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती से महात्मा गांधी जी की जयन्ती 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सतत सम्पर्क व संवाद है। इसलिए जिले व मण्डल की नियमित बैठकों का होना आवश्यक है। पार्टी पूरी तैयारी के साथ विजय का संकल्प लेकर आगामी सभी चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी।

Tags: 24ghante online.combjpLatest Uttar Pradesh News in HindiPM Modi's birthdaypolitical newsswatantra dev singhUP Politicsपीएम मोदी का जन्मदिनभाजपास्वतंत्र देव सिंह
Previous Post

बेगुनाह मुसलमानों प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : शाहनवाज आलम

Next Post

जानें क्या है इंदिरा एकादशी व्रत, क्या है इसके नियम

Desk

Desk

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
indira ekadashi

जानें क्या है इंदिरा एकादशी व्रत, क्या है इसके नियम

यह भी पढ़ें

दिव्या अग्रवाल

दिव्या ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, वरुण के कैरेक्टर पर ना उठाए उंगली

07/03/2022
A unique world of saints and sages was established in Maha Kumbh

महाकुम्भ का भव्य आयोजन देख साधु संत बोले- सीएम योगी बने भगीरथ

18/01/2025
Savin Bansal

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version