• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महोबा : एसपी पर आरोप लगाने वाले व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, कस्बे में पीएसी तैनात

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
विस्फोटक कारोबारी की मौत

विस्फोटक कारोबारी की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पूर्व पुलिस अधीक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाले विस्फोटक पदार्थो के कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की रविवार को इलाज दौरान मौत हो गयी जिसके बाद कबरई कस्बे में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।

एडीजी इलाहाबाद जोन प्रेमप्रकाश और चित्रकूटधाम के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण कस्बे में कैम्प करके हालात की लगातार समीक्षा कर रहे है।

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गोली लगने के कारण अपनी कार में बुरी तरह लहूलुहान अवस्था मे पड़े मिले कबरई के विस्फोटक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आज शाम कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह रीजेंसी में पिछले पांच दिनों से भर्ती थे और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे।

कानपुर देहात : 12 हजार का वांछित इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

इन्द्रकांत की मौत की सूचना उसके बड़े भाई रविकांत ने दी जिसके बाद घटना की संवेदनशीलता के मद्देनजर आनन फानन में कबरई कस्बे पुलिस को तैनात कर हालात काबू में रखने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा ब्यवस्था की कमान खुद सम्भाली है। वे पुलिस की टुकड़ियों की कस्बे में निरंतर गस्त करा रहे है।

उल्लेखनीय है कि इन्द्रकांत त्रिपाठी के प्रकरण में कबरई पुलिस ने कल रात ही उसके भाई रविकांत की तहरीर पर शासन द्वारा निलंबित महोबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, विस्फोटक कारोबारी ब्रम्हदत्त तिवारी,सुरेश सोनी एवं अज्ञात के खिलाफ अवैध वसूली, हत्या का प्रयास औश्र साजिश रचने आदि आरोपो में आईपीसी की धारा 307ए,387ए,120बी व 7.13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार व देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

मामले में पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश में आज उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी भी की। लेकिन उनमें से अभी किसी को भी गिरफ्तार नही किया जा सका। उधर मुख्य वादी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत हो जाने के बाद अब प्रकरण और गम्भीर हो गया है। इज़के पहले इलाहाबाद जॉन के एडीजी प्रेमप्रकाश ने इस घटनाक्रम के मद्देनजर आज महोबा पहुचने पर घायल विस्फोटक कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी के परिजनों से भेंट कर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव सुरक्षा प्रदान किये जाने की भी बात कही थी।

Tags: 24ghante online.comArun Srivastava new SPBusinessman who accused Mahoba SP diescrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in HindiMahoba's former SP Manilal PatidarManilal Patidar suspended on charges of corruptionSP of Mahobaभ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाईमहोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदारव्यापारी की मौत
Previous Post

पारिवारिक कलह के चलते CRPF जवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Next Post

औरैया : रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post

औरैया : रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Balram Jayanti

संतान प्राप्ति के लिए जरूर रखें यह खास व्रत, जानें इसका महत्व

13/08/2025
Uproar ensues after eggs are thrown at the Ganpati procession.

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

24/08/2026
AK Sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है : ऊर्जा मंत्री

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version