• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी बोले- संसद में हरिवंश की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को करती है मजबूत

Desk by Desk
14/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राज्यसभा में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश सिंह के फिर से उपसभापति चुने जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह सदन इतिहास में सबसे अलग और विषम स्थिति में संचालित हो रहा है। मुझे विश्वास है कि हम सभी सारी सतर्कता बरतते हुए, सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

After becoming an MP, Harivanshi ji has always ensured how all MPs can become more dutiful. The journalist inside him has stayed alive: PM Narendra Modi https://t.co/FSeK97b7wv pic.twitter.com/S9u8BHechX

— ANI (@ANI) September 14, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन के सदस्य के तौर पर हरिवंश जी ने देश की सेवा का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय पटलों पर देश की गरिमा बढ़ाने की पूरी कोशिश की है। हर जगह हरिवंश जी ने देश का मान बढ़ाया है। हरिवंश जी राज्यसभा की कई समितियों के सदस्य भी रहे हैं। अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। कभी वे बतौर पत्रकार ‘हमारा सांसद कैसा हो’ इसकी मुहिम चलाते रहे हैं। वे अभी भी देशभर में जाते हैं और लोगों को जागरूक करते हैं।

हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में दूसरी बार उपसभापति बने, मनोज झा को हराया

उन्होंने कहा कि हरिवंश पूरे सदन की ओर से आते हैं। वह बिना किसी का पक्ष लिए कार्यवाही पूरी करते हैं। वह एक बहुत अच्छे अंपायर हैं और आने वाले समय में भी ऐसे ही रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि सदन के हरि पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब हरिवंश जी को पहली बार स्कॉलरशिप मिली तो घर वाले सोच रहे थे कि वह पूरा पैसा घर लेकर आएंगे, लेकिन उन्होंने पूरे पैसों की किताबें खरीद लीं।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत, चार लोग झुलसे

राज्यसभा में राजग (एनडीए) के उम्मीदवार का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा से था। ध्वनि मत से हुए मतदान में उन्होंने जीत हासिल की। जेपी नड्डा ने हरिवंश को उपसभापति बनाने का प्रस्ताव पेश किया, तो विपक्ष की ओर से गुलाम नबी आजाद ने मनोज झा के नाम का प्रस्ताव रखा।

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने उन्हें शुभकामना दी है। आजाद ने कहा कि यह दूसरी बार है जब वह (हरिवंश) सदन के उपसभापति चुने गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों के लिए निष्पक्ष रहे हैं।

This is the second time he has been elected as the deputy chairman of the House. I congratulate him. He has been just to members of all parties: Congress Rajya Sabha MP Ghulam Nabi Azad on the election of NDA's Rajya Sabha deputy chairman candidate Harivansh pic.twitter.com/TzLbKp2brL

— ANI (@ANI) September 14, 2020

राज्यसभा में सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन और भाजपा के सैयद जफर इस्लाम समेत 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। तमिलनाडु से द्रमुक के तिरुची शिवा, तेलंगाना से तेलंगाना राष्ट्र समिति के के. केशव राव, तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।

 

 

Tags: # Loksabha#amit shahCoronaviruscovid 19 testhouse proceedingsindia china standoffIndia News in HindiLatest India News UpdatesLok SabhaLok Sabha NewsMonsoon Sessionmonsoon session 2020Monsoon Session of Parliamentmonsoon session parliament 2020narendra modiOppositionpacked foodParliamentparliament Monsoon Sessionparliament monsoon session 2020parliament monsoon session 2020 liveParliament NewsParliament session 2020parliament todaypm modiQuestion Hourquestion hour in parliamentRajya Sabharajya sabha todayrajyasabhaपीएम मोदीभारत चीन गतिरोधमानसून सत्रमानसून सत्र राज्यसभाराज्यसभाराज्यसभा मानसून सत्रलोकसभासंसद
Previous Post

हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में दूसरी बार उपसभापति बने, मनोज झा को हराया

Next Post

अमर दुबे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी टीम हमीरपुर पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
बिकरू कांड Bikeru encounter

अमर दुबे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी टीम हमीरपुर पहुंची

यह भी पढ़ें

Farmer Registry

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
Anandiben Patel

न कोई साम्प्रदायिक दंगा, न जातिगत संघर्षः राज्यपाल

18/02/2025
2022

2022 में खेल जगत में दिखा भारत का दमखम, ये रहे साल के टॉप-10 स्पोर्टिंग मोमेंट्स

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version