• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने कहा- पर्यावरण की रक्षा के लिए पेयजल का हो सदुपयोग

Desk by Desk
16/09/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नितीश कुमार

नितीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे स्वच्छ पानी का सदुपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि जल का दुरुपयोग होने का असर पर्यावरण और भूजल-स्तर पर पड़ेगा।

श्री कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र की नमामि गंगे और अमरुत योजना से संबंधित बिहार में 543.28 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हर घर नल का जल निश्चय योजना का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण इलाकों में लगभग 81 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति लोगों को पीने, भोजन पकाने एवं अन्य जरूर काम के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वच्छ पानी का लोग सदुपयोग करें, इससे भू-जल स्तर मेंटेन रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका आग्रह है कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी इस बात पर ध्यान देना होगा कि लोग पानी का सदुपयोग करें। इसका किसी भी हालत में दुरुपयोग न करें।

श्री कुमार ने कहा कि बिहार में पर्यावरण संरक्षण संबंधी कई कार्य किए जा रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार से भी पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। केंद्र की योजनाएं लागू होने से बिहार को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में नदी तट विकास योजना के तहत बुढ़ी गंडक नदी के घाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इससे नदी जल के स्वच्छ होने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पटना में भी गंगा नदी के कई घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है।

55 वर्ष के अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हाल ही में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के समर्थन में पांच करोड़ 16 लाख से अधिक लोगों ने 18 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी। उन्होंने कहा कि बिहार में जो काम हो रहे हैं उसके प्रति लोगों में जागृति है।

श्री कुमार ने कहा कि आबादी बढ़ने एवं अन्य कारणों से गंगा नदी का पानी स्वच्छ नहीं रहा। गंगा समेत कई नदियों को फिर से स्वच्छ रखने के लिए काम किए जा रहे हैं। गंगा किनारे बसे शहरों में नमामि गंगे परियोजना के तहत नालों के गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के माध्यम से शुद्ध कर गंगा नदी में छोड़ा जाएगा, जिससे गंगा का पानी स्वच्छ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पटना शहर के नाले के पानी को एसटीपी के माध्यम से शुद्ध करने की योजना पर काम चल रहा है। इस पानी का सदुपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा।

संभल : अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया, “बिहार में केंद्र सरकार की ओर से जिन योजनाओं का काम शुरू किया गया है उसे ससमय पूरा किया जाएगा। अमरुत योजना के काम भी तेजी से कराए जाएंगे। आपकी ओर से जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं उनके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।”

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar newsbihar political newsbihar politicsEnvironmental Protectionnamami gangeNitish Kumarनमामि गंगेनितीश कुमारपर्यावरण संरक्षणबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

भगवान शिव की ऐसे पूजा करने से मिलेगा दोगुना लाभ

Next Post

CM योगी का आज से दो दिवसीय गोरखपुर का दौरा, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण करेंगे

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Afzal Ansari
Main Slider

अफजाल अंसारी की पत्नी की कुर्क कोठी चार साल बाद वापस मिली, लाखों के जेवर-सामान गायब

02/09/2026
Former Air Marshal Jitendra Mishra becomes the first CEO of the Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post

CM योगी का आज से दो दिवसीय गोरखपुर का दौरा, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण करेंगे

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ झटका, अंतरिम जमानत बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

28/05/2024
Anushka Sharma and Sakshi know each other from school days, photo surfaced

अनुष्का शर्मा और साक्षी स्कूल डेज से जानती है एक दूसरे को, सामने आई तस्वीरें

16/05/2021
UP Police SI Exam

इस जिले के थानों में हुआ बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्षों पर गिरी गाज

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version