• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन से बढ़ी तल्खी के बीच भारतीय सेना लद्दाख में बोफोर्स तोप तैनाती की कर रही है तैयारी

Desk by Desk
16/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
बोफोर्स तोप bofors gun

बोफोर्स तोप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इसी बीच भारतीय सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई है। सेना ने अब बोफोर्स होवित्जर तोपों को तैयार करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लद्दाख में बोफोर्स तोपों के लिए मेंटेनेंस केंद्र में सेना के इंजीनियर इन तोपों की सर्विसिंग कर रहे हैं।

बोफोर्स तोपों को ऑर्टिलरी रेजिमेंट में 1980 के दशक के मध्य में शामिल किया गया था। ये तोप उच्च और निम्न दोनों कोण (एंगल) से फायरिंग करने में सक्षम हैं। इनकी सर्विसिंग का काम पूरा होने के बाद इन्हें लद्दाख में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना लद्दाख की फॉर्वर्ड पोस्ट तक जरूरी सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है।

चीन से तनातनी के बीच मायावती बोलीं- मोदी सरकार और सेना पर है पूरा भरोसा

अधिकारियों के मुताबिक इन तोपों को समय-समय पर सर्विसिंग और मेंटेनेंस की जरूरत होती है। इसके लिए टेक्नीशियंस को तैनात किया गया है। बता दें कि जिस वर्कशॉप में यह काम होता है वहां के सेना के इंजीनियरों की यह जिम्मेदारी होती है कि आकस्मिक परिस्थिति में जरूरी पड़ने वाले सभी हथियारों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस दुरुस्त रहे।

प्रतापगढ़ : चेकिंग के दौरान 14 देसी बम के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि इस तोप ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने दम पर पूरे युद्ध का रुख ही बदल दिया था। ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों को मार गिराने में इस तोप की फायर पावर ने बहुत मदद की थी। बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों की सेनाओं ने सीमा पर हथियारों और जवानों की तैनाती बढ़ाई है। भारत की तीनों सेनाएं चीन की हर हरकत पर नजर रख रही हैं।

Tags: बोफोर्स तोप
Previous Post

चीन से तनातनी के बीच मायावती बोलीं- मोदी सरकार और सेना पर है पूरा भरोसा

Next Post

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई से गाजियाबाद किए गए शिफ्ट

Desk

Desk

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई से गाजियाबाद किए गए शिफ्ट

यह भी पढ़ें

National University Games

अगले साल यूपी में होगा युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ

27/12/2022
तिलक-आजाद जयंती

पीएम मोदी ने देश के वीर सपूतों को किया नमन, शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

23/07/2020

अखिलेश यादव ने ‘विजय यात्रा’ को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों से की अपील

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version