• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर Three terrorists killed in Srinagar

श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर के बटमालू इलाके में बुधवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ आज सुबह तक जारी रही। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है। उनके पास से कई तरह के हथियार भी बरामद किए गए हैं।

This year, we have successfully killed 16 terrorists in seven operations in Srinagar area. In total, 177 terrorists have been neutralised in 72 operations conducted this year. This number includes many foreign terrorists with links to Pakistan: J&K DGP Dilbag Singh https://t.co/UjCUw8jeCJ

— ANI (@ANI) September 17, 2020

डीजीपी ने मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक की मौत पर अफसोस जताया है। बताया कि सीआरपीएफ के एक डिप्टी कमांडेंट घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में इस वर्ष अब तक सात ऑपरेशनों में 16 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। कुल आंकड़ों की बात की जाए तो इस वर्ष अब तक 72 ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 177 आतंकियों का सफाया हुआ है। इनमें पाकिस्तान के भी कई आतंकी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।  पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में है।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.97 करोड़ के पार, 9.39 लाख की मौत

संगठन के तीनों युवकों की पहचान गुटलीबाग निवासी अर्शिद अहमद खान, गांदरबल निवासी माजिद रसूल और मोहम्मद आसिफ नजर के रूप में की गई। तीनों लोग पाकिस्तानी आतंकी फयाज खान के संपर्क में थे। वही उन्हें इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश देता था। इस ऑपरेशन को गांदरबल पुलिस और 5 आरआर की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों से पूछताछ की गई जिसमें उनकी निशानदेही पर हथियार और इलैक्ट्रिक उपकरण बरामद किए गए।

उनके संगठन को पाकिस्तानी आका द्वारा आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों पर हमले के निर्देश दिए जाते थे। तीनों के खिलाफ गांदरबल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। गांदरबल एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया था कि घाटी के युवाओं को चिन्हित करके सीमा पार बैठे आतंकी अपने संगठनों में शामिल करने का प्रयास करते रहते हैं।

दिल्ली दंगों और पुलिस की भूमिका को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दलों के नेता

उनसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क किया जाता है और युवाओं के अभिभावकों को इसकी भनक तक नहीं लगती। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

Tags: batamaloo srinagarJammu Hindi SamacharJammu kashmir encounter startedJammu News in HindiJammu-Kashmir newsLatest Jammu News in Hindisrinagar encounterश्रीनगर में तीन आतंकी ढेर
Previous Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.97 करोड़ के पार, 9.39 लाख की मौत

Next Post

राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़, बोले- हमारी सेना ने चीनी फौज को दिया मुंहतोड़ जवाब

Desk

Desk

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़ Rajnath's roar in the Rajya Sabha

राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़, बोले- हमारी सेना ने चीनी फौज को दिया मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें

Horoscope

25 फरवरी राशिफल: इन पर होगी धन की बरसात

25/02/2023
Supari

सुपारी के नुकसान तो आपने सुने ही होगे, पर इसके ये फायदे आपको चौका देंगे

09/09/2021
modi-amrinder

पीएम मोदी से आज मिल सकते है कैप्टन अमरिंदर, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version