• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने सभी सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के दिये निर्देश

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेराेजगारी और नयी नौकरियों में संभावित संविदा प्रणाली को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश देते हुये कहा कि एक सप्ताह के भीतर उन्हे खाली पड़े पदों का ब्योरा उपलब्ध कराया जाये।

श्री योगी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए अब तक तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरियां दी हैं। इस काम को तेजी से बढ़ाते हुए आगे भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से भर्ती प्रक्रिया को संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करते हुए छह महीने में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जायेंगे।

यूपी में 44 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव समेत सभी आला अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि कि प्रदेश की विभिन्न भर्ती संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चयन परीक्षाओं के आयोजन के सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार की जाए।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से अब तक रिक्त पदों के सापेक्ष की गयी भर्ती में पुलिस विभाग में 137253 तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 54706 भर्तियां की जा चुकी हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह ‘ख’, ‘ग’ एवं ‘घ’ की 8556 तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 28622 भर्तियां सम्पन्न हुई हैं।

लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को बिहार लाने में रेलवे की अहम भूमिका : नीतीश

लोक सेवा आयोग के माध्यम से 26103 तथा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 16708 भर्तियां की गयी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग (राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय) के अन्तर्गत 14000 तथा उच्च शिक्षा विभाग (विश्वविद्यालय/महाविद्यालय) में 4615 भर्तियां की जा चुकी हैं।

उन्होने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1112, नगर विकास विभाग में 700, सहकारिता विभाग में 726, वित्त विभाग में 614, प्राविधिक शिक्षा विभाग/व्यावसायिक शिक्षा विभाग में 365 तथा उ0प्र0 पावर काॅर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 6446 भर्तियां की गयी हैं।

‘हेलो कौन’ के बाद रितेश पांडे के नए रैप सॉन्ग ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में 69000, पुलिस विभाग में 16629 भर्तियां तथा पावर काॅर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 853 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। कुल 86482 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

Tags: 24ghante online.comcm yogigovernment job in three monthsgovernment jobs in UPLatest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsतीन महीने में सरकारी नौकरीयूपी में सरकारी नौकरियाँसीएम योगी
Previous Post

यूपी में 44 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

फिरोजाबाद : मालगाड़ी के जेनरेटर के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
इंजन में आग

फिरोजाबाद : मालगाड़ी के जेनरेटर के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर घर में लगाएँ ये पौधा, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

27/05/2025
arrested

दिल्ली के चार लुटेरे गिरफ्तार, 2.70 लाख कैश बरामद

10/12/2021
Fortuner

फॉर्च्यूनर में ‘ठाकुर’ लिखवाना पड़ा भारी, पुलिस ने 28 हजार का चालान कर सीज की कार

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version