• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरू हुआ भगवान विष्णु की भक्ति का महीना, अधिकमास में भगवान को ऐसे करें प्रसन्न

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Purushottam Maas

मलमास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। भगवान विष्णु की भक्ति का महीना मल मास शुरू हो चुका है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार,लगभग 165 वर्ष बाद ये संयोग बना है जब पुरुषोत्तम मास के बाद नवरात्रि आएगी। हालांकि ऐसा इसलिये होता है क्योंकि चंद्र और सूर्य के परिवर्तन से वर्ष में 11 दिनों का अंतर आ जाता है। उसी अंतर को समाप्त करने के लिये पुरुषोत्तम माह आता है। मान्यता है इस महीने में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।

  • पुरुषोत्तम मास में दक्षिणावर्ती शंख में साफ पानी भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो इस महीने में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
  • मल मास में रोज शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
  • पुरुषोत्तम मास में गाय के कच्चे (बिना उबाला) दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पुरुषोत्तम मास में पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएं।
  • विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर अन्न का यथाशक्ति दान करें।
  • हालांकि इन सभी उपायों में से जो कोरोना काल में सुरक्षित रास्ता अपनाते हुए किए जा सकें, वही करें। सबसे पहले इस भयानक बीमारी से सुरक्षा जरूरी है।
Tags: Adhik MaasLifestyle and RelationshipMalmaasPurushottam MaasPurushottam Maas KathaVishnu JiWhat Is MalmasWhat To Do In Malmas
Previous Post

किसानों को कानूनी बंधन से आजादी मिलेगी : योगी

Next Post

लोकतंत्र में संसद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए : नीतीश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Next Post

लोकतंत्र में संसद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए : नीतीश

यह भी पढ़ें

Bangladesh till 3 October

बांग्लादेश ने शैक्षणिक संस्थानों को तीन अक्टूबर तक बंद रखने का किया फैसला

30/08/2020
CM Yogi distributed appointment letters to the selected candidates in UP Police Telecommunication Department

2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में हावी था भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद: सीएम योगी

03/08/2025
Govind das konthujam

प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, 8 विधायक BJP में हो सकते हैं शामिल

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version