• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर का ये हिस्सा होता है सबसे महत्वपूर्ण स्थान, जाने इसका महत्व

Writer D by Writer D
12/06/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Brahmasthan

Brahmasthan

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तुशास्त्र की महत्ता प्राचीनकाल से ही रही है। हम सभी शायद अपने घर या भवन को वास्तु के अनुकूल न बना पाएं। लेकिन कोशिश जरूर की जा सकती है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि भाग्य का परिवर्तन भले ही न हो सके लेकिन कर्मकांड के द्वारा रक्षा अवश्य की जा सकती है। अस्तु ब्रह्मस्थल (Brahmasthan) अर्थात भवन के आंगन के देवता स्वयं ब्रह्माजी हैं। इनका तत्व आकाश है।

घर में आंगन का होना बेहद आवश्यक है। साथ ही इसके ऊपर खुला जाल भी होना भी चाहिए जिससे आंगन में धूप -हवा का आना उत्तम रहता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं घर में ब्रह्म स्थान (Brahmasthan)  के महत्व के बारे में।

भवन का साफ-सुथरा निर्माण एवं भार रहित होना निवासियों को विशाल हृदय के साथ -साथ विशाल बुद्धि भी प्रदान करता है। ब्रह्मस्थान (Brahmasthan) यानी घर का आंगन किसी भी भवन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह स्थान घर के मध्य में होता है। प्राचीनकाल की बात करें तो ब्रह्मस्थान को खाली छोड़ा जाता था।

इस जगह पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाता था। लेकिन आज के परिवेश में इस जगह पर निर्माण करना मजबूरी बन चुका है। ऐसे में हम सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के मध्यभाग में कोई पिलर नहीं होना चाहिए। अगर इस भाग में पिलर होता है तो इससे संपूर्ण भवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो जाता है। फिर अन्य किसी भी शुभ स्थान का कोई प्रभाव नहीं होगा। इससे घर के लोगों को कई न कोई रोग लगा ही रहता है।

किसी भी घर में पंच तत्वों यानी आकाश, पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल का विशेष महत्व होता है। यहां हम घर के मध्य स्थान या ब्रम्ह स्थान (Brahmasthan)  या आकाश तत्व की चर्चा कर रहे हैं। जो स्थान हमारे शरीर में पेट और नाभि का होता है, वही स्थान हमारे घर के मध्य स्थान का होता है। हमारे शरीर में नाभि ही शरीर का मध्य बिंदु होता है।

वास्तु शास्त्र में इसे सूर्य स्थान भी कहा जाता है। जिस प्रकार सूर्य, ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है, ठीक उसी प्रकार घर के ब्रम्ह स्थान से ही ऊर्जा घर की विभिन्न दिशाओं में प्रवाहित होती है। इसीलिए इस स्थान को खाली और साफ-सुथरा रखा जाता है। पहले घरों में यहां पर खुला चौक या आंगन रखने की परंपरा थी। लेकिन जहां तक सम्भव हो घरों में सुख-शांति के लिए इस तरह की व्यवस्था करनी बेहद आवश्यक है। लेकिन अगर यह संभव न हो तो घर के ईशान, पूर्व या उत्तर को अवश्य खुला रखें।

Tags: Brahmasthan PlaceBrahmasthan Place ImportanceBrahmasthan Place SignificanceBrahmasthan Place Value in housevastu shastraVastu Tips
Previous Post

फरार अभियुक्त को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Next Post

Cyclone Biparjoy: विकराल हो रहा है तूफान, केरल-मुंबई के समंदर में हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कड़वे करेले के होते हैं ये मीठे फायदे

26/06/2026
Next Post
Cyclone Ditwaha

Cyclone Biparjoy: विकराल हो रहा है तूफान, केरल-मुंबई के समंदर में हलचल

यह भी पढ़ें

कोवैक्सीन में बछड़े का सीरम

कोवैक्सीन में बछड़े का सीरम होने का दावा, भारत बायोटेक ने दी सफाई

16/06/2021
ajay mishra

Gyanvapi Masjid: हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा, विशाल सिंह पर लगाया ये आरोप

17/05/2022
car accident

तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकराई, RSS प्रांत संघचालक के बेटे की दर्दनाक मौत

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version