Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले-कृषि विधेयकों का पारित होना देश के किसानों के हित में

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के लगातार भारी विरोध के के बीच रविवार को कृषि से संबंधित दो विधेयकों को पारित किया गया। इससे पहले कृषि संबंधी विधेयकों पर किसानों के बढ़ते आक्रोश को भांपते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

मोदी ने कहा कि ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे।

पीएम ने किसानों से भ्रमित ने होने की कि अपील

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाईयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं।

मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं। न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button