छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस जल्द ही अपने 15वें सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। इस समय शो के मेकर्स ‘बिग बॉस 15’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में अक्सर ‘बिग बॉस 15’ से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है। बता दे इस बार सलमान खान के घर में टीवी सितारों के साथ साथ कॉमन लोग भी धमाकेदार एंट्री मारने वाले हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने शो के लिए टीवी के जाने माने कपल दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को फाइनल कर लिया है।
स्टार प्लस पर जल्द शुरू हो रहा है डांस का सीजन, लेकर आ रहा है दो नए शोज
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले ही ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को अप्रोच किया था। बातचीत के दौरान कपल ने इस शो में काफी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि विवेक दहिया ने इस खबर को अभी गलत बताया है। इंडिया फोरम से बात करते हुए विवेक दहिया ने कहा, ‘बिग बॉस जैसे शो हमारे लिए नहीं है। हम ‘बिग बॉस 15′ का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो फैंस को अपने आप पता चल जाएगा।’