• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए इन चार जिलों पर है सीएम योगी की विशेष नजर

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Cm yogi सीएम योगी

Cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर,लखनऊ,प्रयागराज और गोरखपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावित जिलों में कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जाेर दिया जायेगा।

श्री योगी ने रविवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए आईसीयू के बेड्स बढ़ाए जाये और सभी अस्पतालों में दवाई और आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रयागराज, कानपुर नगर, लखनऊ और गोरखपुर में विशेष सतर्कता अपनाए जाने की जरूरत है। इन जिलों मेंजनपदों में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने, इससे बचाव व उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी जिलों में इनकी सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए संचालित किया जाए। उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव को समन्वय किए जाने निर्देश दिए।

कृषि सुधार से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा : तोमर

मुख्यमंत्री ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 तथा यातायात के नियमों के सम्बन्ध में लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता, बचाव व जागरूकता जरूरी है। इसके लिए प्रमुख स्थानों और चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम निरन्तर एक्टिव मोड में रहें।

इसके पहने मुख्यमंत्री एकीकृत कोविड-19 पोर्टल एप्लीकेशन लाॅन्च किया। उन्होंने इस एप के शुभारम्भ पर कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान प्रदेशवासियों को इस सुविधा से लाभ मिलेगा। इससे कोविड-19 के परिणामों की जानकारी सर्वसुलभ कराने की सुविधा होगी। यह जनसाधारण के लिए अत्यन्त उपयोगी होगा तथा लोगों की जांच के उपरान्त परिणाम शीघ्र मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है कि टेस्ट करवाने वाला व्यक्ति अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करके अपने कोविड-19 टेस्ट के परिणाम को स्वयं देख सकेगा। इसे डाउनलोड भी कर सकेगा।

Tags: break the corona chaincm yogiCM Yogi has special eyeCM Yogi has special eye on these four districtsकानपुरकोरोना की चेन तोड़नेगोरखपुरप्रयागराजलखनऊविशेष सतर्कता
Previous Post

देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन’, राज्यसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

Next Post

उपसभापति हरिवंश ने लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या, 12 विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव

Desk

Desk

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
Next Post
12 विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव No confidence motion of 12 opposition parties

उपसभापति हरिवंश ने लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या, 12 विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी पहुंचे बुंदेलखंड, पेयजल व सिंचाई के लिए बांध परियोजनाओं की देंगे सौगात

09/03/2021
Corona

देश में कोरोना की फुल स्पीड, 10 हजार से अधिक नए केस, 29 ने तोड़ा दम

15/04/2023
Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill की खूबसूरती पर फिदा हुये सब, कनाडा में करवाया बोल्ड फोटोशूट

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version