• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी के विकास में लापरवाही में कोताही बर्दाश्त नहीं : योगी

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी को पौराणिक नगरी बताते हुए सोमवार को कहा कि यहां विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

श्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि वाराणसी मण्डल में पर्यटन योजनाओं पर फोकस किया जाए। काशी को पौराणिक नगरी बताते हुए कहा कि यहां विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। काशी में पिछले छह वर्षों के दौरान विकास की अनवरत धारा चली है। इसका लाभ अन्य जिलों को भी मिलेगा।

वाराणसी स्मार्ट सिटी के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत कनेक्शन तेजी के साथ उपलब्ध कराए जाएं, जिससे जनता लाभान्वित हो सके। उन्होने कहा कि वाराणसी संत रविदास की जन्म स्थली सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए।

काकोरी पुलिस ने 24 घंटों में तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, अपहृत मुक्त

उन्होने कहा कि चन्दौली के एल-3 कोविड अस्पताल के सम्बन्ध में बाधाएं दूर कराकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए उन्हें संचालित कराया जाए। कोई भी कार्य लम्बित न रहे। शीघ्र निर्णय लेते हुए समय से कार्यवाही की जाए। उन्होंने उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल काॅलेज, चन्दौली के सम्बन्ध में निर्णय लेकर कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे पढ़ाई शुरू की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्दौली में डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के निर्माण के लिए 08 आरओबी बनने हैं। दो के लिए भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। शेष के लिए भी भूमि की व्यवस्था की जाए। काॅरिडोर का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिले में हो रही नदी की कटान के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

उन्होने कहा कि जर्जर तारों और पोल इत्यादि की समस्याओं के सम्बन्ध में ऊर्जा विभाग त्वरित निस्तारण करे। रोस्टर के अनुसार अनुमन्य विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहरी क्षेत्र में 24 घण्टों के अंदर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 48 घण्टे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदलने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने गाजीपुर के जिलाधिकारी को बिजली विभाग के टोलफ्री नम्बर की क्रियाशीलता की समीक्षा करते हुए इसकी माॅनीटरिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को एसटीपी के निर्माण के लिये भूमि की व्यवस्था किए जाने की बात कही।

45 प्राइवेट स्कूलों को गरीब बच्चों को किताबें नहीं देने पर भेजा गया नोटिस

मुख्यमंत्री को बताया गया कि वाराणसी मण्डल में 50 करोड़ रुपए से अधिक की 28 विकास परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें वाराणसी में 24, चन्दौली में 01, जौनपुर में 02 तथा गाजीपुर में 01 परियोजना सम्मिलित हैं। वाराणसी में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेण्टर का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर तक पूर्ण हो जाएगा। आईयूसीटीई भवन एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन 160 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-56 के 63.36 कि0मी0 लम्बाई के चार लेन चैड़ीकरण (सुल्तानपुर-वाराणसी सेक्शन) कार्य माह मार्च तक पूर्ण हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 के 59.01 किमी0 लम्बाई के चार लेन चैड़ीकरण (घाघरा ब्रिज-वाराणसी सेक्शन) कार्य माह मार्च तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-29 वाराणसी-गाजीपुर सेक्शन के 72 किमी लम्बाई के चार लेन चैड़ीकरण का कार्य माह दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comcm yogiup government news
Previous Post

22 सितंबर राशिफल : मकर-कुंभ राशि के लिए खास रहेगा आज का दिन

Next Post

झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी : सपा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
नरेश उत्तम पटेल

झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी : सपा

यह भी पढ़ें

Sutak Kaal

इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल

19/10/2023
Wholesale Inflation

थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 16 महीने के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंची

15/07/2024
Remedesvir injection trafficking

रेमडेसिविर इंजेक्शन तस्करी: का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version